न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव : BJP का क्लीन स्वीप, नगर पालिका में AAP का खाता खुला, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने महापौर के सभी 10 पदों पर कब्जा जमाया और नगर निगम चुनावों में एकतरफा जीत दर्ज की है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 7:25:02

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव : BJP का क्लीन स्वीप, नगर पालिका में AAP का खाता खुला, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने महापौर के सभी 10 पदों पर कब्जा जमाया और नगर निगम चुनावों में एकतरफा जीत दर्ज की है। वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह से नाकाम रही, और कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई। 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज चुनाव परिणामों का ऐलान किया गया। इसके मुताबिक, बीजेपी ने नगर निगमों में महापौर पद के सभी सीटों पर अपना परचम लहराया।

नगर पालिका और नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत

नगर पालिका के चुनावों में भी बीजेपी को जोरदार सफलता मिली है। 49 नगर पालिका परिषदों में से बीजेपी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को 8, आम आदमी पार्टी (AAP) को एक सीट मिली और 5 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम रही। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बोदरी नगर पालिका सीट पर जीत हासिल की। इसके अलावा, नगर पंचायत की 114 सीटों में से बीजेपी को 81 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 22, बीएसपी को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिलीं।

रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की

रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार मीनल चौबे ने शानदार जीत हासिल की। मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 153,290 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया, जो इस चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाली उम्मीदवार बन गईं। इसके अलावा, बीजेपी के अन्य उम्मीदवारों ने भी राज्य के विभिन्न हिस्सों से जीत दर्ज की है। दुर्ग से अल्का बाघमार, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीववर्धन चौहान, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजू देवी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, जगदलपुर से संजय पांडे, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा और चिरमिरी से रामनरेश राय ने भी अपने-अपने क्षेत्र से जीत हासिल की।

यह बीजेपी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है - CM विष्णु देव साय

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, "नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेताओं, मंत्रीगणों, सांसदों-विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखते हुए कहा, "आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रचंड जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी, हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और बीजेपी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर