न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, 2 जवान शहीद, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 2:07:57

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, 2 जवान शहीद, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह एनकाउंटर इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क इलाके में चल रहा है, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की बड़ी मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इस अभियान में डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की टीमें शामिल हैं। बीजापुर के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि अब तक नक्सलियों से कई ऑटोमेटिक हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

बस्तर पुलिस के अनुसार, बीजापुर जिले के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों का मानना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं।

घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का लगातार अभियान जारी है। यह मुठभेड़ सुबह 8 बजे से चल रही है और जिस क्षेत्र में यह हो रही है, वह महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है। मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। पूरे इलाके में इस वक्त गोलियों की आवाज गूंज रही है, जिससे तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

8 दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले भी करीब 8 दिन पहले बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक बड़े गुट को घेरकर कार्रवाई की थी। इस अभियान में डीआरजी (District Reserve Guard), एसटीएफ (Special Task Force), कोबरा बटालियन 2022 और सीआरपीएफ (CRPF) की 222 बटालियन की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था।

6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

पिछले 5 फरवरी को दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के सामने 5 महिला नक्सलियों समेत 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी (30), आयते मुचाकी (38), शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम (28), हुंगी सोड़ी (29), हिड़मे मरकाम (30), और जोगी सोड़ी (35) शामिल हैं। इन नक्सलियों ने बुरगुम पंचायत के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय रहते हुए नक्सली गतिविधियों में हिस्सा लिया था, जैसे सड़क खोदने, नक्सली बैनर और पोस्टर लगाने, और अन्य हिंसक घटनाओं में शामिल होना। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी, जैसे 10,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन साल तक नि:शुल्क आवास और भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, और कृषि भूमि।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर