न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’, कुत्तों ने रखा नवजात बच्ची का ख्याल, ठुठरती रात में दी गर्माहट

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में एक नवजात बच्ची कुत्तों के झुंड के बीच लावारिस हालत में पड़ी मिली। जानवरों के बीच रहने के बावजूद भी मासूम नवजात पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 6:13:57

छत्तीसगढ़ : ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’, कुत्तों ने रखा नवजात बच्ची का ख्याल, ठुठरती रात में दी गर्माहट

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में एक नवजात बच्ची कुत्तों के पिल्लों के बीच लावारिस हालत में पड़ी मिली। जानवरों के बीच रहने के बावजूद भी मासूम नवजात पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। पूरी घटना लोरमी के सारिसताल गांव की है। गांव में ही एक पैरावट में कुत्तों के बीच एक नवजात बच्ची रोती बिलखती मिली, जिसे जब घर के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर के सदस्य भैयालाल साहू तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने बिना देरी किए बच्ची को लेकर अस्पताल रवाना हुए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया।

chhattisgarh,baby girl,dog

कुत्तों ने की मासूम की रक्षा

ग्रामीणों का कहना है कि ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’, क्योंकि जिस तरह ठंड में मासूम रात भर इन जानवरों के बीच रही ये कोई चमत्कार से कम नहीं है। ये जानवर नवजात मासूम को नुकसान पहुंचा सकते थे लेकिन ये सभी उसकी रक्षा करते रहे। कुत्ते के छोटे बच्चे एक दूसरे पर लिपट कर या दुबक कर सोते हैं इससे उन्हें गर्माहट मिलती है, बच्ची को भी पिल्लों ने ऐसे ही दुबकाकर अपने करीब रखा, इसी गर्माहट से खुले आसमान के नीचे ओस बरसती रात में बिना किसी कपड़े के बच्ची सुरक्षित रही। कुत्तों ने बच्ची को जीभ से चाटकर साफ भी किया।

वहीं मामले के जांच में जुटी लोरमी पुलिस के जांच अधिकारी चिंताराम बिझवार ने बताया कि लावारिस मासूम बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि नवजात को जन्म लिए 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए है। बच्ची को इलाज के लिए ये जिला अस्पताल में रखा गया है।

डाक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत सामान्य है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। इसके साथ ही लोरमी पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसने किस परिस्थिति में मासूम को इस कदर जानवरों के हवाले कर दिया।

बच्ची के इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अफसर स्पेशल डीजी आरके विज ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि- इस बच्ची के मां-बाप को खोजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन