न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs RCB : आज का मैच हो सकता हैं हाईस्कोरिंग, अब तक चेन्नई रही मुंबई पर हावी

डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना हैं। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम की पाटा पिच पर खेला जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Apr 2021 1:24:52

CSK vs RCB : आज का मैच हो सकता हैं हाईस्कोरिंग, अब तक चेन्नई रही मुंबई पर हावी

IPL 2021 सीजन के डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना हैं। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम की पाटा पिच पर खेला जाएगा। दोनों टीम की नजरें अपने विजय अभियान को जारी रखने पर टिकी रहेंगी। दोनों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में चेन्नई ने 8 बार बेंगलुरु को हराया है। पॉइंट टेबल में RCB टॉप पर, जबकि CSK नंबर-2 पर है। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम ने सीजन में अब तक अपने सभी 4 मैच जीते हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। आरसीबी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और वह अपना यही प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसके भी लगातार तीन जीत से उत्साह से ओतप्रोत है और ऐसे में आरसीबी के लिये काम आसान नहीं होगा।
सीजन में 5 बार 200+ का स्कोर बना

दरअसल, वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। जबकि दोनों ही टीम में आक्रामक बल्लेबाजों की भरमार है। इस सीजन में 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इसमें 4 बार मुंबई की पिच पर ही यह कमाल हो सका। एक बार बेंगलुरु टीम ने ही चेन्नई की पिच पर कोलकाता के खिलाफ 204 रन बनाए थे। चेन्नई टीम वानखेड़े में 220 रन बनाकर कोलकाता के खिलाफ ही एक मैच जीत चुकी है।

चेन्नई की टीम हमेशा बेंगलुरु पर भारी रही

दोनों टीम के बीच मुकाबलों की बात करें तो हमेशा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु पर हावी रही है। दोनों के बीच अब तक हुए 27 मैच में CSK ने 17 और RCB ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

9 नंबर तक CSK की मजबूत बल्लेबाजी

CSK टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में दोनों ने कोलकाता के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी, जिसकी बदौलत टीम ने जीत दर्ज की थी। दोनों ने शतकीय साझेदारी की थी। उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में मोइन अली, धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं। निचले क्रम में सैम करन और शार्दूल ठाकुर बिग हिट लगा सकते हैं। यानी CSK टीम में 9 नंबर तक बल्लेबाजी है।

RCB की ओपनिंग का तोड़ नहीं

CSK को यदि मैच जीतना है, तो उसे RCB की ओपनिंग जोड़ी तोड़नी होगी, जो बेहद मुश्किल है। RCB की तरफ से देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करते हैं। पिछले मुकाबले में पडिक्कल ने शतक और कोहली ने फिफ्टी लगाई थी। दोनों ने राजस्थान के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 178 रन का टारगेट चेज किया था। मिडिल ऑर्डर में शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और वॉशिंगटन सुंदर RCB को मजबूती देते हैं। मैक्सवेल टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने अब तक 4 मैच में 176 रन जड़े हैं। निचले क्रम में टीम के पास काइल जेमिसन और हर्षल पटेल जैसे हिटर हैं।

बॉलिंग में भी दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर

दोनों टीम के बीच बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ RCB के पास हर्षल पटेल, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल हैं। हर्षल के पास पर्पल कैप भी हैं। उन्होंने अब तक 4 मैच में सबसे ज्यादा 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं, CSK टीम में दीपक चाहर, मोइन अली, सैम करन, लुंगी एनगिडी, शार्दूल ठाकुर और रविंद्र जडेजा जैसे बॉलर हैं। दीपक इस सीजन में कोलकाता और पंजाब किंग्स के खिलाफ 4-4 विकेट लेकर टीम को जीत दिला चुके हैं।

पिच रिपोर्ट

मुंबई की वानखेड़े पिच पाटा मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। यहां शाम के बाद ओस गिरने पर गेंदबाजों को पिच से बिल्कुल मदद नहीं मिलती। यही कारण है कि 2021 सीजन में वानखेड़े में अब तक 8 मैच हुए हैं, जिसमें 5 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म