न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs RR : जडेजा और मोइन की फिरकी में फंसे रॉयल्स, मिली 45 रन की करारी हार

मुंबई के वानखेड़े में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 8:42:26

CSK vs RR : जडेजा और मोइन की फिरकी में फंसे रॉयल्स, मिली 45 रन की करारी हार

बीते दिन IPL 2021 सीजन का 12वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई ने राजस्थान को 45 रन की करारी हार दी हैं। मुंबई के वानखेड़े में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। चेन्नई की सीजन में 3 मैच में यह दूसरी जीत है।

चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी

चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ऋतुराज जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसी ने तेजी से रन बनाए और टीम के रन रेट को बढ़ाया। हालांकि वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मोईन अली (26), अंबाती रायुडू (27) और आखिर ओवरों में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी की मदद से चेन्नई 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। राजस्थान की तरफ से चेतन साकरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे और सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि मॉरिस को दो सफलता मिली।

राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 30 रन के स्कोर पर मनन वोहरा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उधर जोस बटलर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और अकेले एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन उनके 49 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान की टीम पूरी तरह से बिखर गई और देखते-देखते एक के बाद एक सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। चेन्नई की तरफ से मोईन अली का स्पेल गेम चेंजिंग रहा जब उन्होंने दो ओवर में ही राजस्थान के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने तीन ओवर में सात रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि जडेजा और सैम करन को दो-दो सफलताएं मिली।

बतौर CSK का कप्तान धोनी का 200वां मैच

धोनी का यह बतौर CSK कप्तान 200वां मैच रहा। उन्होंने अब तक IPL में 177 मैच और चैम्पियंस लीग में 23 मैचों में कप्तानी की है। इससे पहले धोनी ने पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में चेन्नई टीम के लिए IPL में 200वां मैच खेला था। बतौर कप्तान धोनी का जीत का सक्सेस रेट 59% रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक