न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : आज के मैच में इन पांच बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की निगाहें

आज इस कड़ी में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर सभी की निगाहें रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 6:16:49

IPL 2021 : आज के मैच में इन पांच बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की निगाहें

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के सामने अपनी टीम उतारेंगे। इस मैदान में दोनों विजयी बन टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीम की बागड़ोर विकेटकीपर के हाथ में हैं। दोनों टीम मजबूत और दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हैं जिसमें आज जीत दर्ज करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दिखाई दे सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर सभी की निगाहें रहेगी। आइये जानते हैं इन खिलाडियों के बारे में।

केएल राहुल

पंजाब के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल का बल्ला एक बार फिर बोल रहा है। पिछले सीजन में भले ही पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह न बना पाई हो पर राहुल के जमकर रन बटोरे। पिछले साल 14 मुकाबलों में 129.34 की स्ट्राइक रेट और 55.83 की औसत से राहुल ने कुल 670 रन बनाए थे। इसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल था। इस सीजन के पहले ही मुकाबले में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 50 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेल अपने बेहतरीन फॉर्म के संकेत दे दिए हैं।

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस गेल मैदान पर उतरते ही किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं। 2020 आईपीएल में गेल ने केवल सात मैच खेले थे, जिनमें 137.14 की स्ट्राइक रेट और 41.14 के औसत से 288 रन बनाए थे। इस सीजन के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत करते हुए गेल ने राजस्थान के खिलाफ 28 गेंदों में 40 रन बनाए थे। गेल चेन्नई के खिलाफ अपने इस फॉर्म को कायम रखना चाहेंगे।

दीपक हुड्डा

पंजाब की टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा जब चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो सभी की नजरें उन पर रहेंगी। दीपक ने आईपीएल 2020 में केवल 7 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 142.25 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए थे। इस सीजन के पहले ही मैच में दीपक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राजस्थान के खिलाफ दीपक ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए थे। दीपक चेन्नई के खिलाफ मुकाबले मे किस अंदाज में आएंगे नजर यह देखने वाली बात होगी।

सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल कहलाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दिखा दिया कि यूंही नहीं उनकी गिनती टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। पिछले साल कुछ निजी कारणों से रैना आईपीएल नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस साल पहले ही मैच में दिल्ली के खिलाफ 36 गेंदों में 54 रनों की जबरदस्त पारी खेल डालीय़ चिन्ना थाला पंजाब के खिलाफ जब मैदान पर उतरेंगे तो अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे।

एमएस धोनी

चेन्नई के कप्तान धोनी का पिछला आईपीएल सीजन एक बुरे सपने जैसा था जो अब तक खत्म नहीं हुआ। इस सीजन पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ धोनी शून्य पर आउट हो गए। धोनी ने पिछले आईपीएल में 116.27 की स्ट्राइक रेट से केवल 200 रन ही बनाए थे। खराब शुरूआत के बावजूद उनके फैंस को उम्मीद है कि पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्हें पुराना माही वापस देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक