Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs PBKS : धोनी ब्रिगेड का होगा राहुल के रणबाकुरों से सामना, चेन्नई दर्ज करना चाहेगी पहली जीत

चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से जीता था। मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में है जहां चेन्नई को हार और पंजाब को जीत मिली थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 5:14:15

CSK Vs PBKS : धोनी ब्रिगेड का होगा राहुल के रणबाकुरों से सामना, चेन्नई दर्ज करना चाहेगी पहली जीत

इंडियन प्रीमियर लीग का 8वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाना हैं। दोनों टीम की बागड़ोर विकेटकीपर के हाथ में हैं। चेन्नई टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी और पंजाब टीम जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगी। चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से जीता था। मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में है जहां चेन्नई को हार और पंजाब को जीत मिली थी। आइये जानते हैं कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी।
पावर हिटिंग न कर पाना चेन्नई की समस्या

CSK ने अपना टीम कॉम्बिनेशन चेपॉक स्टेडियम की धीमी पिच के हिसाब तैयार किया है, लेकिन इस सीजन में होम ग्राउंड पर मैच न होने से धोनी की टीम थोड़ी मुश्किल में दिख रही है। वानखेड़े की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और उसके लिहाज से चेन्नई की बल्लेबाजी थोड़ी धीमी पड़ जाती है। 2020 में भी UAE में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिचों पर CSK की टीम संघर्ष करती दिखी थी। दूसरी ओर पंजाब की टीम के लिए इस तरह की कोई समस्या नहीं है। पंजाब का टॉप ऑर्डर काफी खतरनाक है। कप्तान राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन टॉप-4 में बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

गेंदबाजी में दोनों टीम की अलग-अलग समस्या

गेंदबाजी के मोर्चे पर दोनों ही टीमों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। सपाट पिचों पर रफ्तार वाले गेंदबाज की जरूरत होती है, लेकिन चेन्नई के अधिकांश मीडियम पेसर 125-130 किलोमीटर की रफ्तार वाले हैं। वहीं, पंजाब के विदेशी गेंदबाज भारतीय पिचों के हिसाब से लेंथ एडजस्ट नहीं कर पाए हैं। रिले मेरिडिथ और जे रिचर्डसन दोनों ही राजस्थान के खिलाफ मैच में संघर्ष करते दिखे थे। वानखेड़े के सुपरस्टार हैं राहुल

पंजाब के कप्तान केएल राहुल को वानखेड़े स्टेडियम की पिच बहुत भाती है। उन्होंने यहां पिछली 4 टी-20 पारियों में 91, 91, 100* और 94 रनों की पारी खेली है। यहां कुल 7 टी-20 पारियों में राहुल ने 71.33 की औसत से 428 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152.85 का रहा है।

पिच और कंडीशन रिपोर्ट

इस सीजन में वानखेड़े में अब तक 6 पारियां खेली गई हैं। 4 बार 180 रन से ऊपर का स्कोर बना है। दिल्ली-राजस्थान मैच लो स्कोरिंग रहा था। पिच पर घास नहीं रही तो फिर बड़ा स्कोर बन सकता है। दोनों पारियों में शुरुआती दो-तीन ओवर स्विंग मिल सकती है। IPL के इस सीजन में वानखेडे़ में हुए 3 मैचों में फास्ट बॉलर्स ने 34 विकेट लिए हैं। लिहाजा एक बार फिर टीमों का भरोसा तेज गेंदबाजी पर ही हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका