Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स को आसान जीत

पंजाब टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन का मामूली स्कोर ही खड़ा कर पाई जिसके जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 10:14:27

IPL 2021 : इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स को आसान जीत

बीते दिन हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने आसान जीत मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन का मामूली स्कोर ही खड़ा कर पाई जिसके जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की। चेन्नई की इस जीत को आसान बनाने का काम तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों ने किया। तो आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में जो चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के स्टार्स बने।

फाफ डू प्लेसिस

पहले मैच में शून्य पर आउट होने वाले फाफ डू प्लेसिस ने इस बार संभल कर खेला और यह तय किया कि सामने के छोर पर बल्लेबाज आउट भी हो जाए तो वह विकेट नहीं फेंकेंगे और टीम को जिता कर ही डग आउट में लौटेंगे। डू प्लेसिस 33 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
मोइन अली

मोइन अली को बल्लेबाजी में एक बार फिर ऊपर भेजा गया और उन्होंने फाफ के साथ 66 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में उन्होंने आकर्षक शॉट्स लगाए। मोईन 31 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर मुरुगन अश्विन की गेंद पर शाहरुख़ खान के हाथों कैच आउट हुए। लेकिन इस साझेदारी से चेन्नई जीत की दहलीज तक पहुंच गई। यही नहीं गेंदबाजी में भी मोइन ने आज कमाल किया। उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। मोइन ने जाय रिचर्डसन की गिल्लियां उड़ा दी। दीपक चाहर

दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में पंजाब को बड़ा झटका देकर मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का एक शानदार कैच जड़ेजा ने चाहर की गेंद पर लिया। इसके बार निकोलस पूरन भी अपना खाता नहीं खोल सके। चाहर ने पिछले मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले हुड्डा को भी सस्ते में निपटाद दिया। चाहर के चारों विकेट पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर के थे जिससे पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ टूट गई। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। दिलचस्प बात यह है कि 4 ओवर के स्पैल में उन्होंने 18 गेंदो में कोई रन ही नहीं दिया और 13 रन देकर 4 विकेट लिए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका