न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs KKR : कोलकाता को हरा अंकतालिक में टॉप पर पहुंची चेन्नई, मिली सीजन में लगातार तीसरी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 9:31:21

CSK vs KKR : कोलकाता को हरा अंकतालिक में टॉप पर पहुंची चेन्नई, मिली सीजन में लगातार तीसरी जीत

बुधवार को IPL 2021 सीजन के 15वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आपस में भिड़ी थी जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

रसेल-कमिंस ने खेली चमत्कारी पारी

21 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम ने 31 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आंद्रे रसेल और पैट कमिंस ने मिलकर 56 बॉल पर 120 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रसेल ने 22 बॉल पर 54 और कमिंस ने 34 बॉल पर नाबाद 66 रन बनाए। सैम करन ने रसेल को बोल्ड कर चेन्नई को राहत दिलाई।

कोलकाता का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल

कोलकाता की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में एक विकेट गंवा दिया। ओपनर शुभमन गिल एक बॉल खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया। इसके बाद चाहर ने पावर-प्ले में ही नीतीश राणा, ओएन मोर्गन और सुनील नरेन को आउट कर KKR बैकफुट पर ला दिया। पावर-प्ले में कोलकाता को 5वां झटका लुंगी एनगिडी ने दिया।

ऋतुराज और डुप्लेसिस की सीजन में पहली फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ IPL में अपनी चौथी और फाफ डुप्लेसिस ने 17वीं फिफ्टी जड़ी। डुप्लेसिस ने 60 बॉल पर 95 रन और ऋतुराज ने 42 बॉल पर 64 रन की पारी खेली। यह सीजन में दोनों की पहली फिफ्टी भी रही। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोइन अली ने 12 बॉल पर 25 रन जड़े। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीजन में पहली बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 17 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिया।

डुप्लेसिस टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाले अफ्रीका के छठे खिलाड़ी बने

फाफ डुप्लेसिस ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने IPL में कोलकाता के खिलाफ एक रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। इसी के साथ वे टी-20 फॉर्मेट में 6 हजार रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के छठे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में एबी डिविलियर्स 9236 रन के साथ टॉप पर हैं। ओवरऑल वर्ल्ड में क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 13781 रन दर्ज हैं। यह दोनों खिलाड़ी भी अभी क्रिकेट खेल रहे हैं।

CSK ने नरेन-चक्रवर्ती को संभलकर खेला

चेन्नई ने कोलकाता के फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन संभलकर खेला और कभी भी हावी नहीं होने दिया। दोनों को सिर्फ एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। चक्रवर्ती के 4 ओवरों में चेन्नई के बल्लेबाजों ने 27 और नरेन के 4 ओवरों में 34 रन जोड़े। चेन्नई ने कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा के ओवरों को टारगेट कर रनरेट मेंटेन रखा।

चेन्नई ने आखिरी 4 ओवर में 76 रन जोड़े

अच्छी शरुआत के बाद चेन्नई के पूरी पारी में आक्रामक शॉट लगाना जारी रखा। पावर-प्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवरों में चेन्नई ने अपना रन रेट मे कम नहीं होने दिया। आखिरी 4 ओवरों में चेन्नई ने 76 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 220 तक पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म