न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs DC : दिल्ली की जीत के दारोमदार बने ये 3 खिलाड़ी, चेन्नई को दी करारी हार

आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस जीत के दारोमदार बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 10:37:09

CSK vs DC : दिल्ली की जीत के दारोमदार बने ये 3 खिलाड़ी, चेन्नई को दी करारी हार

बीते दिन हुए मैच में चेन्नई को दिल्ली ने करारी हार दी। इस मैच में शिष्य एक गुरु पर भारी पड़ गया। चेन्नई को दिल्ली से सात विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी। मैच में दिल्ली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा जहां सभी खिलाडियों ने अपना खेल जमकर दिखाया। ऋषभ पंत ने टॉस जीता फिर कप्तानी में अपने जौहर दिखाए और अंत में विजयी शॉट मारकर दिल्ली को जीत दिलायी। दिल्ली की तरफ से कई सूरमाओं का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस जीत के दारोमदार बने।

आवेश खान

ऐसा लगता है कि आईपीएल 2021 में रोज नए नाम चमकेंगे। कल हर्षल पटेल थे तो आज आवेश खान। टीम में जगह मिलने पर आज आवेश खान ने भरपूर फायदा उठाया। अगले मैच में अगर प्रमुख गेंदबाज फिट भी हो जाते हैं तो खान को बैंच पर बिठाने से पहले टीम को सोचना होगा। आवेश खान ने सबसे पहले आईपीएल 2020 में चेन्नई की ओर से रनों का ढेर लगाने वाले फॉफ ड्यू प्लेसिस को खाता भी नहीं खोलने दिया और पगबाधा आउट कर दिया। पारी के अंत में उन्होंने धोनी को भी खाता नहीं खोलने दिया और दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। यह विकेट वह बहुत लंबे समय तक याद रखने वाले हैं। आवेश खान ने 4 ओवर के स्पेल में 6 से भी कम इकॉनोमी के साथ 23 रन दिए और 2 विकेट लिए।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर जो खेल दिखाया वह काबिल ए तारीफ था। विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाकर फॉर्म में लौटे पृथ्वी ने पहले पॉवरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाए। उन्होंने हर गेंदबाज को रिमांड पर लिया। अर्धशतक पर पहुंचने से पहले उन्होंने कुछ गैर जिम्मेदाराना शॉट्स लगाए लेकिन उन्हें 2 जीवनदान मिल गए जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। अपना विकेट गंवाने से पहले पृथ्वी ने मुंबई में दिल्ली के लिए जीत की बुनियाद रख दी। उन्होंने 38 गेंदो में 72 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

शिखर धवन

धवन का खेल आज शिखर पर था। पिछले सत्र में 618 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे शिखर धवन ने भी अपने साथी की तरह तेज रन बनाए। उन्होंने स्पिनरों को लेग साइड मेंहवाई तो तेज गेंदबाजों को ऑफ साइड में जमीनी शॉट्स मारे। शॉ के आउट होने के बाद भी उन्होंने चेन्नई को मैच में वापस आने का मौका नहीं दिया। धवन शतक की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया । धवन ने 54 गेंद में 85 रन बनाये जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल थे।उन्हें अपनी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब