न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामदेवरा जा रहे जातरूओं को कार ने मारी टक्कर, 2 मरे, एक गम्भीर घायल

बाड़मेर के कुर्जा गांव के पास रामदेवरा पैदल जा रहे 3 जातरुओं को कार ने टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 2:52:25

रामदेवरा जा रहे जातरूओं को कार ने मारी टक्कर, 2 मरे, एक गम्भीर घायल

बाड़मेर। बाड़मेर के कुर्जा गांव के पास रामदेवरा पैदल जा रहे 3 जातरुओं को कार ने टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

सीआई किशनसिंह के मुताबिक चौहटन हरपालिया गांव से करीब 80-100 लोगों का समूह 29 अगस्त को रामदेवरा मंदिर दर्शन करने के लिए निकला था। तीसरे दिन यानी गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कुर्जा गांव के पास पैदल चल रहे तीन जातरुओं को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार तीनों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए।

सेड़वा उपखंड के भंवर गांव निवासी मुकनाराम (33) पुत्र जेठाराम और हरपालिया गांव निवासी भोजाराम (55) पुत्र सुरताराम की मौत हो गई। वहीं, घमूराम (50) पुत्र कानाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

100 मीटर घसीटकर ले गया कार ड्राइवर

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार ड्राइवर ने पीछे आकर पैदल जा रहे जातरुओं को टक्कर मारकर घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया। इससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ड्राइवर हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

29 अगस्त को निकले थे संघ के साथ

जत्थे के साथ में चलने वाले जातरुओं का कहना है कि 29 अगस्त को करीब 80-100 यात्री पैदल रामदेवरा बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। करीब 70-80 किलोमीटर चल कर कुर्जा गांव पहुंचे ही थे। कार ने संघ में शामिल तीन लोगों को टक्कर मार दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट