न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरत पड़ी तो चलेगा बुलडोजर... राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 3:48:03

जरूरत पड़ी तो चलेगा बुलडोजर... राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। हवामहल से विधायक आचार्य ने राज्य में अपराध नियंत्रण की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले हर दिन औसतन 23 दुष्कर्म के मामले दर्ज होते थे, लेकिन अब पुलिस की सक्रियता से अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।

लव जिहाद पर सख्त रुख

बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ा संदेश देते हुए कहा, "जो भी लोग महिलाओं पर अत्याचार करने की सोच रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे सजा कुछ भी हो। कानून के मुताबिक जो भी दंड निर्धारित है, वह जरूर दिया जाएगा।" उन्होंने लव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस तरह के अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पूर्व सरकार पर निशाना

बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले महिलाओं से जुड़े अपराधों में कोई सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद थे, लेकिन अब भजनलाल सरकार के आने के बाद साइबर क्राइम, माफिया गतिविधियों, वसूली, और पेपर लीक माफिया पर सख्ती से लगाम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में अपराधों में लगातार गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

"अगर जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा"

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि अब महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार माता-बहनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अगर अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर की जरूरत पड़ी, तो राजस्थान में भी बुलडोजर चलेगा। जो लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।" उनका यह बयान राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की सख्त नीति को दर्शाता है। विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बावजूद, बीजेपी सरकार अपराध मुक्त राजस्थान बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी