न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज होगी भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक, 5 राज्यों में होने हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 और इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम पांच बजे के करीब होनी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 2:46:41

आज होगी भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक, 5 राज्यों में होने हैं चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 और इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम पांच बजे के करीब होनी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की इस बैठक में समिति के सदस्य चुनावी तैयारियां की समीक्षा करेंगे। साथ ही चुनावी रणनीति तैयार होगी और फीडबैक लिया जाएगा साथ ही उम्मीदवारों का चयन भी आज हो सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाजपा की चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर भी चर्चा होगी। भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है।

भाजपा में कोई आंतरिक कलह नहीं: शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम कर रही है और पार्टी के भीतर कोई आंतरिक कलह नहीं है। उन्होंने 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि सिंधिया के साथ आए लोग दूध में चीनी की तरह हमारी पार्टी में घुल-मिल गए हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भाजपा मध्यप्रदेश में एकजुट होकर काम कर रही है।

मध्यप्रदेश में भाजपा विभाजित है या नहीं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेशक, नेता अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अलग-अलग काम करते हैं। यहां तक कि एक परिवार में दो भाइयों की कार्यशैली भी अलग-अलग होती है। इंडिया टीवी के ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा था कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करेगी।

उन्होंने कहा था कि पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी। जनता सीएम बनाएगी। बातचीत के दौरान चौहान ने बताया था कि कैसे उन्हें 2005 में मुख्यमंत्री बनाया गया था। जब वह संसद सदस्य थे और दिल्ली में रहते थे।

दिसम्बर तक पांच राज्यों में होने हैं चुनाव

ज्ञातव्य है कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान सहित कुल पांच राज्यों में चुनाव हो वाले हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भाजपा के नेताओं की बैठक हुई।

बैठक में जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ भाजपा राज्य कोर समूह के नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष आगामी विधानसभा चुनावों और बाकी उम्मीदवारों को चुनने पर चर्चा हुई। भाजपा राज्य में काबिज भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

मोदी का होगा स्वागत, कल मप्र व छत्तीसगढ़ के दौरे पर

वहीं जी-20 बैठक के बाद पीएम मोदी का आज पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा। खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ का दौरा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी