न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: लापता पति 12 साल बाद होली पर घर लौटा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौ़फनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक दामोदर भुंइया की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। 12 साल बाद होली पर घर लौटे दामोदर को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा। पुलिस ने छह घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 1:16:50

बिहार: लापता पति 12 साल बाद होली पर घर लौटा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौ़फनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हत्या का खुलासा हो गया है। बारुण थाना प्रभारी राम इकबाल यादव ने मामले की जांच करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान दामोदर भुंइया के रूप में हुई है, जो पिछले 12 सालों से घर नहीं आया था। इसी साल वह होली के समय घर आया था, जिसके बाद से ही पत्नी उसकी हत्या की योजना बनाने में जुट गई थी।

सड़क पर मिली लाश:

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को हुए हत्या का पर्दाफाश कर दिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग में पति के बाधक बनने पर पत्नी और प्रेमी द्वारा की गई हत्या का है। उन्होंने बताया कि बारुण थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव को सूचना मिली कि धुरीया गांव के भुईयां बिगहा से बाहा जाने वाली सड़क पर एक शख्स की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर आसपास के लोगों से बयान लिया। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पत्नी और प्रेमी की गिरफ्तारी:

शव की शिनाख्त धुरिया गांव के भुईयां बिगहा टोले के 45 वर्षीय दामोदर भुईयां के रूप में की गई। इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया। मामले को लेकर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया पूरा मामला:

"महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल ने एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की थी। एसआईटी ने काम शुरू करते ही घटना के छह घंटे के भीतर ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की 40 वर्षीया पत्नी और उसके 50 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है," - संजय कुमार पांडे, एसडीपीओ, सदर 1, औरंगाबाद।

पत्नी और प्रेमी ने स्वीकार किया अपराध:

गिरफ्तारी के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों ने बताया कि दामोदर भुंइया को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने साजिश रची और टांगी से काट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना में फंसने के डर से शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

12 साल से घर नहीं आया था दामोदर:

मृतक दामोदर भुंइया 12 साल पहले काम के लिए हैदराबाद गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, वहां उसे एक कंपनी में बंधक बना कर काम कराया जा रहा था और मजदूरी भी नहीं दी जा रही थी। 12 साल बाद वह किसी तरह वहां से छुटकारा पाकर अपने गांव पहुंचा था। दामोदर इसी साल होली के समय अपने गांव आया था, लेकिन उसकी पत्नी और उसका प्रेमी दामोदर के आने से खुश नहीं थे, और दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका