न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: सीएम आवास तक नहीं पहुँची कांग्रेस रैली, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कन्हैया कुमार हिरासत में

पटना में बेरोजगारी, पलायन और परीक्षा धांधली जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस का सीएम आवास की ओर मार्च हुआ। कन्हैया कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं को हिरासत में लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 5:22:03

बिहार: सीएम आवास तक नहीं पहुँची कांग्रेस रैली, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कन्हैया कुमार हिरासत में

पटना। बिहार के पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से सीएम आवास तक मार्च निकाला जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने राजापुर पुल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन नेता नहीं माने और सीएम आवास की ओर बढ़ते रहे।

वाटर कैनन का इस्तेमाल

इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गयी है। सीएम आवास के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी। पुलिस के रोकने के बावजूद प्रदर्शन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गयी।

हिरासत में कन्हैया कुमार

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीज झड़प का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। करीब 30 नेताओं को हिरासत में लिया गया लेकिन लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी ने 15 से 20 की की पुष्टि की है।

पुलिस ने बताया कि जो भी प्रदर्शन कर रहे थे हमने हिरासत में लेने की कोशिश की है। कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लेकर जा रहे हैं। पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सूचना दी गई थी लेकिन भीड़ उग्र थी इसलिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

सीएम आवास तक मार्च

कांग्रेस की ओर से बिहार में बेरोजगारी, पलायन, पेपरलीक, परीक्षा में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर पटना में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा निकाली गयी। कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में नेताओं ने आवाज बुलंद की और पटना में सीएम आवास तक मार्च निकाली।

पदयात्रा में शामिल नहीं हुए सचिन पायलट

प्रदर्शन के बीच सचिन पायलट बिहार दौरे पर आए। कहा कि "बिहार से लाखों की संख्या में पलायन हो रहा है। सरकार को रोकना चाहिए। इसलिए हमने सड़कों पर मार्च किया है। उम्मीद है कि सरकार अपनी नींद खोलेगी। नौजवानों को रोजगार देगी।"

इस पदयात्रा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को भी शामिल होना था, लेकिन हंगामा के कारण शामिल नहीं हुए। आश्रम से गाड़ी में बैठकर जेपी गंगा पथ की तरफ निकल गए। कन्हैया कुमार कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की तरफ निकले लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

इधर, पटना पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। कांग्रेस ने कहा कि 'बिहार सरकार के पास हर बात की एक ही जवाब है। लाठी डंडों और पानी की बौछार। एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री जी ने युवाओं पर पानी की बौछार की है।'

क्या कहते हैं कार्यकर्ता

पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता वरुण कुमार का कहना है कि 'बिहार के लोग आज रोजगार के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर हैं। बिहार में रोजगार को लेकर युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। पलायन करने को मजबूर हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की सरकार को शर्म करनी चाहिए।'

"बिहार में पलायन नहीं रुकेगा, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता नीतीश कुमार को दिखाने का प्रयास करेंगे कि बिहार के युवा कैसे बेरोजगार बने हुए हैं। मजदूर पलायन को मजबूर हैं।"

पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा की शुरुआत 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से शुरू हुई थी जो बिहार के 19 जिलों से होते हुए पटना पहुंची। पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा का आज 27वां और अंतिम दिन था। सीएम आवास जाने से पहले पुलिस ने रोक लगा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप