न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हाईकोर्ट में रो पड़े बार काउंसिल के चेयरमैन, बोले- वकीलों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे मर जाएंगे

गुप्ता ने कहा कि हम इन बातों में नहीं पड़ना चाहते कि इसमें केंद्र की गलती है या दिल्ली सरकार की। हम बस इतना पूछना चाहते हैं कि देश की सेना को इसमें शामिल क्यों नहीं किया जा सकता

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 3:25:16

दिल्ली हाईकोर्ट में रो पड़े बार काउंसिल के चेयरमैन, बोले- वकीलों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे मर जाएंगे

दिल्ली में कोरोना से हालात बेहद डरावने होते जा रहे हैं। गुरुवार को 24 हजार 235 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25 हजार 615 लोग ठीक हुए और 395 की मौत हो गई। अब तक 11.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 08 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 772 मरीजों की मौत हो चुकी है। 97 हजार 977 का इलाज चल रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को सुनवाई की। इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और सीनियर वकील रमेश गुप्ता रो पड़े। उन्होंने कोर्ट से कहा कि हमारे पास बार काउंसिल के कई संक्रमित सदस्यों के फोन आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिले तो वे मर जाएंगे। हाईकोर्ट ने कहा, 'हम आपका दर्द समझते हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि कोरोना वायरस के कारण इतने बुरे दिन आ जाएंगे।' वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट से निवेदन किया कि बार काउंसिल के सदस्यों के लिए एक अस्पताल की व्यवस्था की जाए। इसमें ICU बेड की सुविधा भी हो। उन्होंने कहा कि हालात बहुत बुरे हैं। लोग वैक्सीन, ऑक्सीजन की कमी और दूसरी मेडिकल सुविधाओं के बिना मर रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि हम इन बातों में नहीं पड़ना चाहते कि इसमें केंद्र की गलती है या दिल्ली सरकार की। हम बस इतना पूछना चाहते हैं कि देश की सेना को इसमें शामिल क्यों नहीं किया जा सकता?

सुनवाई के दौरान दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली विनायक गैस कंपनी ने कोर्ट को बताया कि उनके मालिक कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी कंपनी इसमें पूरा सहयोग कर रही है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई नहीं, जंग है।

कल से शुरू नहीं होगा 18 से ज्‍यादा उम्र वालों का कोरोना वैक्‍सीनेशन

देश की राजधानी दिल्‍ली में 18 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के लोगों को 1 मई से कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन कल से शुरू होना है। अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन कल या परसो तक आ जाएगी। कल या परसो पहले 3 लाख कोविशील्ड वैक्सीन आ रही है।'

केजरीवाल ने अपील की है कि दिल्ली के लोग कल से वैक्सीन के लिए सेंटर के बाहर लाइन न लगाएं, क्योंकि फिलहाल टीका नहीं लग पाएगा।

केजरीवाल ने कहा, 'कल या परसों तक कोरोना वैक्‍सीन मिल जाएगी। कंपनियों ने इस बाबत भरोसा दिलाया है। ऐसे में आप सबसे निवेदन है कि 1 मई को आप सेंटर पर लाइन में मत लगिएगा। भीड़ बढ़ने से कहीं कानून-व्‍यवस्‍था खराब न हो जाए। जब वैक्‍सीन आ जाएगी तो हम घोषणा करेंगे। सभी को कोरोना वैक्‍सीन लगाया जाएगा।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से दोनों कंपनियों के पास 67-67 लाख डोज के ऑर्डर दिए हैं। दोनों कंपनियां अगले तीन महीने में यह वैक्सीन देंगी। हम दिल्ली वालों को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। तीन महीने के भीतर दिल्ली वालों को वैक्सीन लगवाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म