न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घाटी में मारे गए मैनेजर का राजस्थान में अंतिम संस्कार, जवान बेटे का शव देख बेसुध हुए मां-बाप

कश्मीर में टारगेट किलिंग के शिकार हुए बैंक मैनेजर विजय कुमार का शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भगवान गांव लाया गया। विजय कुमार के शव के साथ विजय की पत्नी मनोज कुमारी थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jun 2022 1:20:49

घाटी में मारे गए मैनेजर का राजस्थान में अंतिम संस्कार, जवान बेटे का शव देख बेसुध हुए मां-बाप

कश्मीर में टारगेट किलिंग के शिकार हुए बैंक मैनेजर विजय कुमार का शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भगवान गांव लाया गया। विजय कुमार के शव के साथ विजय की पत्नी मनोज कुमारी थीं। पूरे रास्ते वह सब्र किए बैठी रहीं, लेकिन जैसे ही घर की दहलीज पर पहुंची तो सास से लिपटकर चीख पड़ीं। फिर बेसुध हो गईं। यही हाल विजय कुमार की मां और पिता का था। मां-बाप बार-बार बेसुध हो रहे थे।

मां बेटे के शव को देखकर उससे लिपट गईं और बार बार यही कहती रहीं, 'देख, मैंने तुझे कहा था, नौकरी छोड़कर आजा, अपन कम कमा लेंगे, लेकिन तू नहीं माना।' वे कभी बहू को संभालतीं तो कभी बेटे की ओर देखकर खुद बेसुध हो जातीं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने शव के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर रखी थी। इसके कुछ देर बाद ही अंतिम यात्रा शुरू हुई और सवेरे करीब नौ बजे विजय कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

vijay kumar,vijay kumar funera photos,rajasthan,bank manager vijay kumar

विजय की हत्या के बाद पूरे गांव में गुस्सा है। गुरुवार को जब से यह दुखद खबर आई थी तब से ही गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जला। लोग विजय के घर आते-जाते रहे। यहां तक कि रात को भी कई लोग अपने घर नहीं गए। सवेरे जैसे ही शव गांव में पहुंचा। पूरा गांव अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि बैंक मैनेजर विजय की कल आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विजय कुमार की पत्नी ने घर वालों को बताया कि दो दिन पहले वहां एक टीचर की हत्या के बाद से ही विजय कुमार भी चिंतित थे और कह रहे थे कि यहां हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। हमें चलना चाहिए। हम कुछ निर्णय ले पाते, उससे पहले ही आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह बैंक गए थे। कहकर गए थे कि चिंता मत करना। शाम को वक्त पर आ जाऊंगा। दिन में भी कई बार फोन करके बात करते रहते थे, लेकिन इस घटना ने सब कुछ छीन लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट