न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने जीती त्रिपुरा व बागेश्वर सीट, घोसी में हार तय

भाजपा ने त्रिपुरा की धानपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट व देहरादून की बागेश्चर सीट जीत ली है, जबकि घोसी में उसे हार का सामना करना पड़ेगा, ऐसा संकेत अब तक 16 राउंट की मतगणना से स्पष्ट हो चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 4:29:14

विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने जीती त्रिपुरा व बागेश्वर सीट, घोसी में हार तय

नई दिल्ली। 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तीन के नतीजे आ गए हैं और चौथी की जारी मतगणना ने उसके रुख को स्पष्ट कर दिया है। भाजपा ने त्रिपुरा की धानपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट व देहरादून की बागेश्चर सीट जीत ली है, जबकि घोसी में उसे हार का सामना करना पड़ेगा, ऐसा संकेत अब तक 16 राउंट की मतगणना से स्पष्ट हो चुका है। वहाँ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने 22132 वोटों से बढ़त बना रखी है। घोसी उप चुनाव को इंडिया बना एनडीए के महासमर का सेमीफाइनल माना जा रहा था।

त्रिपुरा में भाजपा को मिली विजय

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के धानपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर प्रहार किया है। पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा “त्रिपुरा उपचुनाव में ‘घमंडिया गठबंधन’ का न सिर्फ ‘घमंड टूटा’ है बल्कि यह उसकी ‘करारी हार’ है। जनता ने इनके गठबंधन को ठग बंधन सिद्ध कर दिया है।”

नेता ने आगे लिखा, “धानपुर और बॉक्सानगर, दोनों ही सीटें अल्प संख्यक बहुल और घमंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी लड़ने के बावजूद भाजपा की ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त और सर्वमान्य नेतृत्व और उनका “सबका साथ सबका विकास’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है।”

त्रिपुरा की धानपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को हुआ था। शुक्रवार को यहां मतगणना हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोनों ही सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी और सीपीआईएम के बीच मुख्य मुकाबला था। कांग्रेस ने सीपीआईएम उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया था, जबकि टिपरा मोथा चुनाव से बाहर रही थी।

बॉक्सानगर विधानसभा सीट से बीजेपी के तफ्फजल हुसैन उम्मीदवार थे। उन्होंने लेफ्ट के उम्मीदवार मिनाज हुसैन को करीब 30 हजार वोटों के भारी अंतर से हरा दिया। तफ्फजल हुसैन को 34146 वोट मिले, जबकी दूसरे नंबर पर रहे सीपीआईएम के मिजान हुसैन को सिर्फ 3909 वोट मिले।

धानपुर सीट पर बीजेपी के बिंदू देबनाथ ने सीपीआईएम के कौशिक चंदा को करीब 20 हजार वोटों के अंतर से हराया। बिंदू देबनाथ को 30,017 वोट हासिल हुए। वहीं, चंदा को 11.146 वोट मिले।

बागेश्वर में भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी

बागेश्वर/देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। एक बार फिर बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी है। भाजपा की पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,321 वोटों से शिकस्त दी है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिली है। कांटे की टक्कर के बावजूद भाजपा ने अपनी इस सीट को कांग्रेस के पास जाने नहीं दिया। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अपनी जीत के लिए बागेश्वर की जनता का आभार जताया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को जीत की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार।

उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों की हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी