Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine war: Apple का बड़ा फैसला, रूस में रोकी अपने प्रोडक्ट्स की सेल, App Store से हटाए न्यूज ऐप्स RT और Sputnik, बंद की कई सर्विस

Apple ने रूस में अपने प्रोडक्ट्स की सेल रोक दी है। इससे पहले कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगाई थी। साथ ही Apple ने रूस के न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को App Store से हटा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 8:30:07

Russia-Ukraine war: Apple का बड़ा फैसला, रूस में रोकी अपने प्रोडक्ट्स की सेल,  App Store से हटाए न्यूज ऐप्स RT और Sputnik, बंद की कई सर्विस

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्कीव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस संकट के बीच Apple ने रूस में अपने प्रोडक्ट्स की सेल रोक दी है। इससे पहले कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगाई थी। साथ ही Apple ने रूस के न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को App Store से हटा दिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने Apple को एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने रूस को कंपनी के प्रोडक्ट्स, सर्विसेस और App Store से दूर करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम का युवाओं पर असर होगा और रूस के लोग उनकी सेना की इरादों का विरोध करेंगे। Apple के फैसले के बाद Mykhailo Fedorov ने ट्वीट कर Russia में Apple प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि App Store का एक्सेस भी बंद करने की मांग की है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि Apple ने रूस में सभी सेल चैनल्स में एक्सपोर्ट रोक दिया है। कंपनी का कहना है कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित देशों की सरकार से बातचीत कर रहे हैं। Apple ने अपने बयान में App Store को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने यूक्रेन में Apple Maps की ट्रैफिक और लाइव इंसीडेंट फीचर को डिसेबल कर दिया है। ध्यान दें कि Apple से पहले Google भी ऐसा कदम उठा चुका है। Google ने भी यूक्रेन में Google Maps के ट्रैफिक डेटा को ऑफ कर दिया है। Apple ने कही ये बात

Apple ने कहा, 'हम यूक्रेन पर रूस के हमले से बहुत चिंतित हैं और उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो इस हिंसा को झेल रहे हैं। हमने इस हमले के जवाब के रूप में कई कदम उठाए हैं। पिछले हफ्ते हमने रूस में सभी सेल चैनल्स के एक्सपोर्ट को रोक दिया है। Apple Pay और दूसरी सर्विसेस को भी सीमित कर दिया गया है।'

Apple ने कहा, 'RT News और Sputnik News अब रूस के बाहर App Store पर मौजूद नहीं हैं। हमें Apple Maps के ट्रैफिक और लाइव इंसीडेंट दोनों फीचर को यूक्रेन में बंद कर दिया है।' कंपनी ने यह भी कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित सरकारों से बातचीत कर रहे हैं। हम दुनियाभर के उन सभी लोगों के साथ हैं, जो शांति चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका