न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड पर अजमेर में फूटा गुस्सा, डंडे लेकर सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों का देह शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में सकल हिन्दू समाज का आक्रोश थम नहीं रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 1:06:15

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड पर अजमेर में फूटा गुस्सा, डंडे लेकर सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

अजमेर। बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों का देह शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में सकल हिन्दू समाज का आक्रोश थम नहीं रहा है। कस्बे और उपखंड के बाद अब संभाग मुख्यालय पर शनिवार को अजमेर बंद की घोषणा की गई है। सकल हिन्दू समाज के साथ अजमेर के 100 से भी ज्यादा व्यापारिक संगठन बंद के समर्थन में हैं।

आरएसएस के पूर्व अजमेर महानगर संघचालक सुनील जैन ने बताया कि नाबालिग छात्राओं के साथ बिजयनगर में देह शोषण किया गया और आरोपियों ने पीड़िताओं के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में सभी एक ही समुदाय से हैं, जिससे सकल हिन्दू समाज में आक्रोश है। जैन का आरोप है कि साजिश के तहत पीड़िताओं के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। पिछले 10 दिनों से अजमेर संभाग में कई कस्बों, उपखंड और जिलों में बंद के बाद सकल हिन्दू समाज ने अजमेर संभाग मुख्यालय बंद का निर्णय लिया है।

ajmer bijaynagar blackmail case,ajmer protest news,bijaynagar case bandh,ajmer bandh supporters,ajmer protest latest update,ajmer violence news,bijaynagar blackmail case protest,rajasthan protest news,ajmer bandh today,ajmer law and order situation

ब्यावर के बिजयनगर में छात्राओं से यौन शौषण और ब्लैकमेलिंग के विरोध में आज सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आज अजमेर बंद है। शहरभर में बंद का व्यापक असर दिख रहा है। शहर में आवश्यक सेवा, परीक्षा केंद्रों को छोड़कर व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, थड़ियां-गुमटियां बंद है। हालांकि, कुछ जगह दुकानें खोली गई। लेकिन, हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने दुकानों को बंद करवा दिया।

सुबह से ही बंद का असर नजर आ रहा है। सड़कों पर परिवहन के साधन नजर नहीं आए। वहीं, बाजार में दुकान ही नहीं फुटकर व्यापार भी दुकान बंद किए हुए हैं। प्राइवेट स्कूलों में परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में चक्का जाम के कारण अभिभावकों को खुद बच्चों को छोड़ने स्कूल जाना पड़ा। परिवहन के साधन ऑटो, टेंपो, सिटी बस का संचालन भी बंद रहा। वहीं, दरगाह क्षेत्र में भी बंद का असर नजर आया। हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता डंडे लेकर क्षेत्र में बंद को सफल बनाते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने दरगाह क्षेत्र में खुली कई दुकाने बंद करवाई।

हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने अजमेर बंद के दौरान एक जगह ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मार दिया। इसके चलते विवाद की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

ajmer bijaynagar blackmail case,ajmer protest news,bijaynagar case bandh,ajmer bandh supporters,ajmer protest latest update,ajmer violence news,bijaynagar blackmail case protest,rajasthan protest news,ajmer bandh today,ajmer law and order situation

जबरन बंद करवाई दुकानें

सुबह करीब 11 बजे निकाली गई आक्रोश रैली से पहले हिंदूवादी संगठनों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर निकले और कई जगह जबरन दुकानें बंद कराई। इसके अलावा कई जगह गाड़ियों की हवा तक निकाल दी। जिसके चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ajmer bijaynagar blackmail case,ajmer protest news,bijaynagar case bandh,ajmer bandh supporters,ajmer protest latest update,ajmer violence news,bijaynagar blackmail case protest,rajasthan protest news,ajmer bandh today,ajmer law and order situation

मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

अजमेर बंद के दौरान सुबह 11 बजे सकल हिंदू समाज के लोग गांधी भवन चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद आक्रोश रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। जहां पर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ajmer bijaynagar blackmail case,ajmer protest news,bijaynagar case bandh,ajmer bandh supporters,ajmer protest latest update,ajmer violence news,bijaynagar blackmail case protest,rajasthan protest news,ajmer bandh today,ajmer law and order situation

आक्रोश रैली उमड़ा जनसैलाब

अजमेर व्यापारिक महासंघ, दरगाह बाजार एसोसिएशन, राजस्थान प्राइवेट एज्यूकेशन महासंघ, अखिल भारतीय हिंदू क्रांति सेना बिजयनगर, शिवसेना व विप्र सेना ने बंद को समर्थन दिया। ऐसे में आक्रोश रैली विभिन्न संगठनों से जुड़े में हजारों लोग शामिल हुए हैं। वहीं, बंद के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है। हर स्थिति से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी