न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA पर अमित शाह ने दिया आश्वासन, कहा झूठ बोल रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी

शाह ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अल्पसंख्यकों से झूठ बोल रहे हैं कि वे कानून के कारण अपनी नागरिकता खो देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 7:14:37

CAA पर अमित शाह ने दिया आश्वासन, कहा झूठ बोल रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में डर को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि यह कानून किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। हैदराबाद में बोलते हुए, शाह ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अल्पसंख्यकों से झूठ बोल रहे हैं कि वे कानून के कारण अपनी नागरिकता खो देंगे।

उन्होंने हैदराबाद में एक रैली में कहा, ''ओवैसी, खड़गे, राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं कि सीएए के कारण अल्पसंख्यकों की नागरिकता चली जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।''

अमित शाह की यह टिप्पणी केंद्र द्वारा कानून के नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आई है, जिससे पूरे देश में इसके कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा, सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनेगा नहीं, बल्कि देगा। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और औवेसी ने सीएए की आलोचना की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र के कदम के समय पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले "विभाजनकारी राजनीति का भाजपा का हताश प्रयास" था। वहीं दूसरी ओर ओवैसी ने सीएए नियमों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कानून मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना देगा।

ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "आप क्रोनोलॉजी समझिए - पहले चुनाव का मौसम आएगा, फिर सीएए के नियम आएंगे। सीएए पर हमारी आपत्तियां जस की तस हैं। सीएए विभाजनकारी है और गोडसे की सोच पर आधारित है जो मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहता था।"

अमित शाह ने आज नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

उन्होंने सिकन्दरा बाद में कहा कि, "हमने सीएए लाने का वादा किया था। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही सीएए का विरोध किया था, जबकि हमारे संविधान निर्माताओं ने वादा किया था कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों, जिन्होंने वहां उत्पीड़न का सामना किया, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए, कांग्रेस ने इसका विरोध किया। हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, सिखों और अन्य लोगों को नागरिकता देकर नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें सम्मानित किया है।"

सीएए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों - जिन्हें धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया गया था - के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना आसान बनाता है। पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु सरकारों ने घोषणा की है कि वे इस अधिनियम को लागू नहीं करेंगे।

सीएए को दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित किया गया था। हालांकि, कई वर्षों तक सरकार नियमों को अधिसूचित करने से बचती रही। पिछले महीने, शाह ने घोषणा की थी कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2024 के आम चुनाव से पहले लागू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब