Rajasthan | Ajmer Police arrested Salman Chishti, Khadim of Ajmer Dargah last night for allegedly giving a provocative statement against suspended BJP leader Nupur Sharma: Additional Superintendent of Police, Vikas Sangwan pic.twitter.com/6U3WCjVar7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 6, 2022 आरोपी सलमान पिछले सात साल के दौरान 8 बार धारा 110, 107, 116, 151, 108 के तहत एडीएम कोर्ट से पाबंद कराया जा चुका है। सलमान चिश्ती आदतन नशेड़ी है और उसने आपत्तिजनक पोस्ट नशे की हालत में ही बनाकर वायरल की है। इसके पीछे कौन लोग है? इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। सलमान चिश्ती ने वीडियो में क्या बोला?
हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी कर खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दी थी। यह वीडियो वैसा ही है, जैसा उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज मोहम्मद और गौस मोहम्मद ने कन्हैयालाल की हत्या से पहले तैयार किया था। करीब दो मिनट पचास सेकंड के इस वीडियो में अपनी धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए सलमान चिश्ती खुलेआम नूपुर शर्मा को कत्ल किये जाने की धमकी दे रहा है।
वीडियो में सलमान चिश्ती कहता है, 'वक्त पहले जैसा नहीं रहा, वरना वह बोलता नहीं, कसम है मुझे पैदा करने वाली मेरी मां की, मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मुझे मेरे बच्चों की कसम, मैं उसे गोली मार देता और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं, जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा और रास्ते पर निकल जाऊंगा, ये वादा करता है सलमान।' 4 जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।













