न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : ये कैसी निर्दयता, नवजात बच्चे को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया, परिजनों के खिलाफ होगी FIR

क मामला सामने आया चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के गांव ढोरिया में जहां नवजात बच्चे को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 5:16:31

चित्तौड़गढ़ : ये कैसी निर्दयता, नवजात बच्चे को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया, परिजनों के खिलाफ होगी FIR

छोटे बच्चों के प्रति सभी को संवेदना होती हैं, वहीँ इसके उलट कई नज़ारे ऐसे देखने को मिलते हैं जो निर्दयता को दर्शाते हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के गांव ढोरिया में जहां नवजात बच्चे को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह जब ANM करिश्मा कंवर ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब इसका खुलासा हुआ। ANM ने तत्परता दिखाते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जाकर देखा। बच्ची कपड़े में लिपटी हुई झाड़ियों में पड़ी थी। एएनएम बच्ची को उठा कर लाई और तुरंत पीएचसी इंचार्ज, सरपंच और पुलिस को इसकी सूचना दी। निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा कर उसकी रिपोर्ट तैयार की और एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया। जिला चिकित्सालय के एनआईसीयू में बच्चे को रखा गया है। बच्ची अभी स्वस्थ है।

करिश्मा कंवर ने बताया कि बच्ची को उसे तुरंत उठाकर अंदर लाई और बच्चे की नाल को काटा। बच्ची लगभग 2 से 3 घंटे की रही होगी। पीएचसी इंचार्ज दीपेंद्र, सरपंच रमेश धाकड़ और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची और नवजात को निंबाहेड़ा चिकित्सालय लेकर गए। नवजात का वजन लगभग ढाई किलो का है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश दशोरा ने बताया कि बच्ची के शरीर में साधारण से चोटें आई हैं इसलिए उसे कुछ दिनों तक एनआईसीय में ही रखा जाएगा ताकि डॉक्टर उसका पूर्ण उपचार कर सके। उसके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही उसे शिशु गृह में लिया जाएगा। यह पूरी तरह से असुरक्षित परित्याग था इसलिए इसकी मां और परिजनों के खिलाफ सदर थाना निंबाहेड़ा को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल