Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : 0.13 फीसदी संक्रमण दर के साथ सामने आए 93 नए कोरोना मामले, दो की मौत

बीते दिन शुक्रवार को 0.13 फीसदी संक्रमण दर के साथ 93 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि दो मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 12:16:38

दिल्ली : 0.13 फीसदी संक्रमण दर के साथ सामने आए 93 नए कोरोना मामले, दो की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण थमता नजर आ रहा हैं जहां बीते दिन शुक्रवार को 0.13 फीसदी संक्रमण दर के साथ 93 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि दो मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई है। इस दिन 407 लोग स्वस्थ हुए। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 73,565 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 51,317 और रैपिड एंटीजन से 22,248 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 16 लाख 3 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 1041 है।
कुल संक्रमितों की संख्या 14,34,374 हो गई हैं। इनमें से 14,08,350 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण से अब तक कुल 24,983 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 1041 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 623 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक रोगी है। होम आइसोलेशन में 313 मरीजों का इलाज चल रहा है। भारत में घटकर 5 लाख से कम हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक नए मामलों के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,111 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई है। इस दौरान 57,477 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार 51वें दिन रोजाना ठीक होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4,95,533 हो गए हैं। सक्रिय मामलों को लेकर राहत भरी खबर यह है कि 97 दिनों के बाद यह आंकड़ा 5 लाख से कम दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 738 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले कुल मामलों का सिर्फ 1.62% ही हैं। देश भर में अब तक 2,96,05,779 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। बीमारी से रिकवरी दर बढ़कर 97.06% हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका