Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : लॉकडाउन के सामने कोरोना हो रहा लाचार, मिले 39 दिनों में सबसे कम संक्रमित, एक की मौत

गुरुवार को प्राप्त 1239 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 75 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं तो 1164 नेगेटिव आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 10:26:38

बाड़मेर : लॉकडाउन के सामने कोरोना हो रहा लाचार, मिले 39 दिनों में सबसे कम संक्रमित, एक की मौत

लॉकडाउन के सामने कोरोना लाचार होता दिखाई दे रहा हैं और हर दिन संक्रमितों के आंकड़े में कमी देखी जा रही हैं। गुरुवार को प्राप्त 1239 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 75 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं तो 1164 नेगेटिव आए। यह 39 दिनों में सबसे कम संक्रमितो का आंकड़ा हैं। गुरुवार को 219 मरीज रिकवर हुए जिससे एक्टिव केस घटकर 618 हो गए हैं। बीते सात दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं। बीते सात दिनों में 831 कोरोना के नए मरीज आए हैं। वहीं रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। सात दिनों 2034 मरीज रिकवर हुए हैं।
135 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये हैं। जबकि बाड़मेर जिले के राजकीय जिला अस्पताल में 316 मरीज, बालोतरा राजकीय अस्पताल में 23 मरीज, निजी अस्पतालों में 2 मरीज भर्ती हैं। एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 210 संदिग्ध कोरोना बाड़मेर मरीज राजकीय अस्पताल एवं 12 संदिग्ध कोरोना मरीज बालोतरा राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं।

कोविड सेंटर एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में 44 मरीज, बायतु में 25 मरीज, सिवाना में 9 मरीज, सिणधरी में 14 मरीज, धोरीमन्ना में 8 मरीज, गुडामालानी में 5 मरीज, गिडा में 9 मरीज, चौहटन में 4 मरीज, पाटौदी में 2 मरीज, सेड़वा में 6 मरीज, कल्याणपुर और रामसर में 1-1 मरीज, गडरारोड़, देताणी और शिव में 2- 2 मरीज , भियाड़ में 3 मरीज, रानीगांव और सांभरा में 2-2 मरीज, समदडी में 1 मरीज भर्ती है। राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामलेकोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका