न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में 10 में से 7 लोग कार में सवारी करते वक्त करते हैं ये गलती, जानें सीट बेल्ट और एयरबैग का आपस में क्या है कनेक्शन?

भारत में 10 में से 7 यात्री वाहन की पिछली सीट पर सवारी करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। करीब 10,000 से अधिक लोगों पर जब पूछा गया कि क्या वह पिछली सीट पर सवारी करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते है तो उनमे से 70% लोगों का कहना है कि वे सफर के दौरान पिछली सीट पर कभी भी सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 1:22:54

भारत में 10 में से 7 लोग कार में सवारी करते वक्त करते हैं ये गलती, जानें सीट बेल्ट और एयरबैग का आपस में क्या है कनेक्शन?

रविवार को टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की कार एक्सीडेंट में मौत हुई थी। वह कार की पिछली सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। उनके साथ कार की आगे सीटों पर बैठे चालक समेत दोनों लोगों ने सीट बेल्ट लगाई थी। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। वहीं, साइरस मिस्त्री के पीछे की सीट पर बैठे जहांगीर पंडोल की जान चली गई। दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांधे थे। सीट बेल्ट कार सेप्टी के बेसिक फीचर्स में से एक है। कई देशों में ड्राइवर और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी है। इसके लिए काननू बनाए गए हैं। एयरबैग का डिजाइन बकल्ड पैसेंजेर की सेफ्टी के लिए किया गया है। मतलब एयरबैग सीट बेल्ट लगाने वालों की ही सुरक्षा करता है। एयरबैग को इसी तरह से डिजाइन ही किया गया है। वो बिना सीट बेल्ट पहने लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। ऐसे में लोकलसर्किल द्वारा किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि भारत में 10 में से 7 यात्री वाहन की पिछली सीट पर सवारी करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। करीब 10,000 से अधिक लोगों पर जब पूछा गया कि क्या वह पिछली सीट पर सवारी करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते है तो उनमे से 70% लोगों का कहना है कि वे सफर के दौरान पिछली सीट पर कभी भी सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। वहीं, 26% लोगों ने कहा कि पिछली सीट पर बैठकर सफर करते वक्त वो हमेशा सीट बेल्ट पहनते हैं। वहीं, 4% लोगों ने कहा कि वे कभी भी पिछली सीटों पर बैठकर यात्रा नहीं करते हैं।

survey,seat belt,rear seat belt

क्यों बांधना जरूरी है सीट बेल्ट?

सीटबेल्ट और एयरबैग एक्सीडेंट के दौरान जान बचाने के लिए मिलकर काम करते हैं। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी एयरबैग काम करते हैं। लेकिन कार में जहां भी एयरबैग्स होते हैं वहां SRS लिखा होता है। इसका मतलब होता है Supplementary Restraining System। आसान शब्दों में इसका अर्थ यह है कि कार में ये इकलौता जान बचाने वाला उपकरण नहीं है। इसलिए आपको सीट बेल्ट भी बांधना जरूरी है।

survey,seat belt,rear seat belt

इस तरह काम करता है सीट बेल्ट और एयरबैग?

एयरबैग कई सेंसर से कंट्रोल होता है। जैसे इम्पैक्ट सेंसर, प्रेशर सेंसर, ब्रेक प्रेशर सेंसर। एक छोटे बच्चे का वजन एयरबैग को खोलने वाले वाले प्रेशर सेंसर को एक्टिवेट नहीं कर सकता है। ऐसे तो सीट बेल्ट और एयरबैग के बीच कोई इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शन नहीं है। लेकिन एक्सीडेंट के दौरान एयरबैग आपकी छाती, चेहरे और सिर की सुरक्षा करता है। वहीं, सीट बेल्ट आपको जोरदार झटके बावजूद आपके शरीर को सीट पर स्थिर रखने में मदद करता है। ये हादसे की स्थिति में शरीर के गति को रोकता है और आप कार से बाहर नहीं गिरते हैं। ऐसे में आपके सामने खुल एयरबैग आपके सिर और चेहरे को सुरक्षित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन