न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : संक्रमण घट रहा लेकिन मौत का आंकड़ा डराने वाला, बीते दिन 15 लोगों ने गंवाई अपनी जान

गुरुवार को प्रदेश भर में 52411 सैंपल लिए गए। वहीं 5649 नए लोगों में संक्रमण की पहचान हुई। इस मान से संक्रमण दर 10.78% बना हुआ है। कुछ दिन पहले यह संक्रमण दर 12 से ऊपर थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 10:51:37

छत्तीसगढ़ : संक्रमण घट रहा लेकिन मौत का आंकड़ा डराने वाला, बीते दिन 15 लोगों ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की तीसरी लहर के आंकड़े आश्चर्यजनक साबित हो रहे हैं जहां प्रदेश में संक्रमण तो घट रहा हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में 52411 सैंपल लिए गए। वहीं 5649 नए लोगों में संक्रमण की पहचान हुई। इस मान से संक्रमण दर 10.78% बना हुआ है। कुछ दिन पहले यह संक्रमण दर 12 से ऊपर थी। गुरुवार को 15 मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर के दौरान किसी एक दिन हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। गुरुवार को हुई मौतों में पांच लोग रायपुर के ही शामिल हैं। दुर्ग, बलौदा बाजार, कोरबा और जांजगीर-चांपा में दो-दो लाेगाें की जान गई है। वहीं बिलासपुर और कोरिया के एक-एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से चार लोगों की मौत केवल कोरोना की जटिलताओं से हुई है।

एक दिन में 15 मरीजों की मौत से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला से बात कर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने हर मौत का ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने को भी कहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

डेथ ऑडिट रिपोर्ट से सामने आया है कि अब तक 13697 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है। इनमें से इस महामारी से जान गंवाने वालों में से 65.37% लाेगाें को कोरोना के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। तीसरी लहर में मौतों का आंकड़ा अभी तक कम रहा है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से 7 से अधिक मौतें रिपोर्ट हो रही हैं।

देश में कोरोना : 3.47 लाख मिले नए संक्रमित, जबकि 701 लोगों की हुई मौत

देश में गुरुवार को 3,47,254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थी। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हो गई। फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत