न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 जनों की मौत, बच्ची व ड्राइवर घायल

भीलवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में परिवार के 5 जनों में से 4 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 3:21:40

भीलवाड़ा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 जनों की मौत, बच्ची व ड्राइवर घायल

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में परिवार के 5 जनों में से 4 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में परिवार की एक सदस्य जो जीवित है वो 3 साल की बच्ची किया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार को ड्राइवर चला रहा था, वो घायल है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भीषण सड़क हादसा भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आज सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार के अचानक से टायर फटने के कारण हुआ।

मरने वालों में माता-पिता व उनके बेटा-बहू

मृतकों में माता-पिता और उनके बेटा-बहू शामिल हैं। 3 साल की बच्ची घायल है। परिवार में अब सिर्फ यही बच्ची बची है। पूरा परिवार नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन वापस अजमेर लौट रहा था।

भीलवाड़ा के पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे पांसल के पास एक चलती हुई कार का अचानक से टायर फट गया। इस पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी तरफ गिरी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक की स्पीड काफी तेज होने से कार के परखच्चे उड़ गए।

कार हादसे का शिकार हुआ परिवार मूलत: भीनाय का रहने वाला था। इन दिनों ये परिवार अजमेर में रह रहा था। कार में सवार राधेश्याम पुत्र शिवलहरी खंडेलवाल, उनकी पत्नी शकुंतला देवी, बेटा मनीष व बहू याशिका की मौत हो गई। बेटा-बहू की 3 साल की बेटी किया और कार ड्राइवर मसूदा किशनपुरा निवासी विनोद पुत्र बछराज जाट घायल हो गए। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजन अजमेर में रहते हैं।

पुलिस ने सभी शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम करवाकर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

अमेरिका से आए थे बेटा-बहू

मृतकों के परिजन संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक राधेश्याम खंडेलवाल रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे और अभी डेयरी का संचालन करते थे। उनका बेटा मनीष खंडेलवाल, बहू याशिका व उनकी तीन साल की बेटी किया यूएस में रहते थे। वो इस समय राजस्थान में घर आए हुए थे। सोमवार रात को ये सभी श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए अपने घर से निकले थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट