न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : संक्रमण दर में देखने को मिल रही गिरावट, 65621 सैंपल जांच में मिले 18286 संक्रमित, 28 की मौत

बीते दिन 65621 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 27.87 फीसदी यानी 18286 सैंपल संक्रमित मिले। बीते शनिवार की तुलना में कोरोना के नए मामलों में 2432 की कमी आई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 11:57:23

दिल्ली : संक्रमण दर में देखने को मिल रही गिरावट, 65621 सैंपल जांच में मिले 18286 संक्रमित, 28 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर मानो कम होते दिखाई दे रहा हैं जहां संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही हैं। बीते दिन 65621 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 27.87 फीसदी यानी 18286 सैंपल संक्रमित मिले। बीते शनिवार की तुलना में कोरोना के नए मामलों में 2432 की कमी आई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर में 2.77 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान 28 मरीजों की मौत हुई। जबकि बीते दिन 21846 रोगियों को छुट्टी मिली है।

राजधानी में अभी कोरोना के 89819 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 68411 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है जिनमें से अधिकांश रोगियों में लक्षण ही नहीं हैं। इसी तरह 502 मरीजों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। वहीं 29 रोगियों की देखभाल कोविड निगरानी केंद्रों में हो रही है। राजधानी के अस्पतालों में 2711 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 123 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 835 रोगियों का उपचार ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है। दिन में करीब दो से तीन बार इन्हें ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया जा रहा है। वहीं 738 संक्रमित रोगियों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। इनके अलावा राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 32983 तक पहुंच गई है।

बहरहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित रोगियों की कुल संख्या अब 17 लाख पार हुई है। 2 मार्च 2020 को राजधानी में पहला कोरोना संक्रमित रोगी मिला था। तब से लेकर अब तक इनकी कुल संख्या 17,09,970 तक पहुंच गई है। इनमें से 15,94,788 रोगी ठीक भी हुए हैं लेकिन 25363 लोगों की अब तक मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में 2.58 लाख नए केस जबकि 1.51 लाख मरीज हुए ठीक

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 8,209 मामले हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे। अब तक देश में कोरोना से कुल 4,86,451 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त