न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली के लिए राहतभरा रहा मंगलवार का दिन, 134 नए मरीज जबकि 467 रोगी हुए ठीक

अब दिल्ली में 98 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना लोग स्वस्थ हो रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को 134 नए मरीज मिले और 8 मरीजों की जान गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 10:32:01

राजधानी दिल्ली के लिए राहतभरा रहा मंगलवार का दिन, 134 नए मरीज जबकि 467 रोगी हुए ठीक

कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण अब राहत देने लगा हैं जहां हर दिन आने वाले आंकड़ों में लगातार कमी देखी जा रही हैं। संक्रमण का प्रसार भी थम गया है। अब दिल्ली में 98 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना लोग स्वस्थ हो रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को 134 नए मरीज मिले और 8 मरीजों की जान गई हैं।हांलाकि मंगलवार को 467 रोगी ठीक हुए जिसके बाद कोरोना के 1918 सक्रिय मामले हैं। इनमें होम आइसोलेशन में 563 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 17 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 07 रोगी हैं।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 67,916 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 43,850 और रैपिड एंटीजन से 24,066 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 8 लाख 99 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4502 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,778 हो गई है। इनमें से 14,05,927 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,933 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।

देश में 3 करोड़ के पार पहुंच गया कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा

देश में मंगलवार को कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 68,529 लोग ठीक हुए और 1,359 लोगों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,122 की कमी आई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना के काबू होते हालात के बीच 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12 हजार से भी ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म