Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली में गिरी कोरोना संक्रमण दर, 11684 नए मामले जबकि 38 मौतें, 17516 हुए रिकवर

राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां संक्रमण दर घटते हुए 22.47 फीसदी पर पहुंच गई। 14 जनवरी से अब तक यह दर 30.64 से कम होकर 22.47 फीसदी तक पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 10:55:39

राजधानी दिल्ली में गिरी कोरोना संक्रमण दर, 11684 नए मामले जबकि 38 मौतें, 17516 हुए रिकवर

राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां संक्रमण दर घटते हुए 22.47 फीसदी पर पहुंच गई। 14 जनवरी से अब तक यह दर 30.64 से कम होकर 22.47 फीसदी तक पहुंच गई है। आज मंगलवार को प्रदेश में 52002 सैंपल की जांच की गई जिनमें 11684 नए मामले सामने आए। लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंताजनक रहा जहां 38 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं। अब संक्रमण का ग्राफ नीचे की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने यहां तक कहा है कि दिल्ली की स्थिति को देख जो अनुमान लगाया जा रहा था उससे पहले ही पीक आने के बाद ग्राफ नीचे आने लगा।
वर्तमान में 78112 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 63432 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 402, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में चार और अस्पतालों में 2730 मरीज भर्ती हैं। विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अस्पतालों में भर्ती 2730 में से कोरोना लक्षण के साथ 140 और कोरोना संक्रमित 2590 मरीज भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में से 837 मरीज आईसीयू पर, 871 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और वेंटिलेटर पर 139 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 2233 मरीज दिल्ली के और 357 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। दैनिक मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद भी कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में फिलहाल 37540 इलाके पूरी तरह से सील हैं।
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में 14 जनवरी के बाद से रोजाना संक्रमित रोगियों की संख्या में कमी आई है। 14 को 24383, 15 को 20718, 16 को 18286 और 17 जनवरी को 12527 लोग संक्रमित मिले थे। कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञ ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का पीक निकल जाने की पुष्टि की है। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1734181 हुई है जिनमें 1630644 ठीक हुए। जबकि 25425 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका