न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को चेतावनी: बिहार में हार के बाद बोले सहयोगी दल – BJP के तूफान में कहां डूब जाओगे पता नहीं चलेगा

BMC चुनाव में अकेले उतरने का संकेत दे चुकी कांग्रेस अब सहयोगी दलों के निशाने पर। शिवसेना (UBT) के आनंद दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कसा तंज, मुंबई में कांग्रेस 2-4 सीटों तक सिमट सकती है। MNS के दावों और बिहार चुनाव परिणामों पर भी उठाए सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:43:18

कांग्रेस को चेतावनी: बिहार में हार के बाद बोले सहयोगी दल – BJP के तूफान में कहां डूब जाओगे पता नहीं चलेगा

BMC चुनाव में अकेले उतरने का संकेत दे चुकी कांग्रेस अब अपने सहयोगी दलों के निशाने पर है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (UBT) ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर तीखा तंज कसा है। पार्टी के नेता आनंद दुबे ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस शायद सिर्फ 2-4 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस को अपनी ताकत पर विश्वास होता है, वहां जाकर उसे हार का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व कांग्रेस सांसद हुसैन दलवाई के दिल्ली ब्लास्ट को लेकर दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई।

‘कभी-कभी कांग्रेस भूल जाती है अपनी सीमाएं’

एएनआई से बातचीत में दुबे ने कहा, “महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस अकेला राष्ट्रीय पक्ष है, इसलिए कभी-कभी उसे राष्ट्रीय पक्ष होने का सपना याद आ जाता है। बिहार में हाल ही में हुई हार को देखकर लगता है कि कांग्रेस अपनी वास्तविक स्थिति भूल गई है। कांग्रेस अक्सर अति आत्मविश्वास में बह जाती है। हरियाणा के चुनाव में हार, महाराष्ट्र में हार और अब बिहार में हार… देश में जहां कांग्रेस खुद को बहुत शक्तिशाली मानती है, वहां जाकर हार जाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र में तो जीतते हुए हार गई। इसका मुख्य कारण असमन्वय है। अब सुनने में आ रहा है कि महाराष्ट्र इकाई के कुछ नेता स्वतंत्र होने की बात कर रहे हैं। ‘आप जैसे चाहो लड़ो’, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

‘बीच समंदर में डूब सकते हैं कांग्रेस के नेता’

दुबे ने बताया, “महाराष्ट्र इकाई के नेता कभी-कभी बहुत उत्साहित हो जाते हैं और उन्हें यह अंदाजा नहीं होता कि उनकी नाव में छेद है। बीच समंदर में जाकर वे डूब सकते हैं। अगर हमारी नाव में बैठेंगे, तो नाव पार हो जाएगी। नहीं तो बीजेपी के तूफान और लहरों में कहां डूब जाएँगे, पता ही नहीं चलेगा। बड़े बुजुर्गों की सीख याद रखनी चाहिए—जब आंधी तूफान आए, तब सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस को यह समझना बाकी है।”

MNS के साथ गठबंधन के दावे पर सवाल

शिवसेना (UBT) नेता ने कांग्रेस के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सोचती है कि MNS के आने से उत्तर भारतीय नाराज हो जाएंगे। लेकिन बिहार में ऐसा कुछ नहीं हुआ। महागठबंधन में आरजेडी के साथ रहने के बावजूद कांग्रेस सिर्फ 61 सीटों पर लड़ी और केवल 6 पर जीत पाई। मुंबई में भी स्थिति बेहतर नहीं होगी, शायद 2-4 सीटों तक सिमट जाए। फिर भी कांग्रेस खुद को स्वतंत्र पार्टी मानती है।”

बिहार चुनाव के परिणाम

हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने कुल 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 6 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। एनडीए ने 200 से अधिक सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड