न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर जताई नाराजगी, कहा – 'देश की छवि विदेशों में हो रही है खराब'

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि कई राज्यों की लापरवाही से देश की छवि विदेशों में खराब हो रही है। केवल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम ने कोर्ट के आदेशों का पालन किया है, बाकी राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 12:51:50

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर जताई नाराजगी, कहा – 'देश की छवि विदेशों में हो रही है खराब'

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और इस मुद्दे पर लापरवाही को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने साफ कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कई राज्यों ने अब तक हलफनामा दाखिल नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम ने ही कोर्ट के आदेश का पालन किया है, जबकि बाकी राज्यों ने कोई जवाब नहीं दिया।

बाकी राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की तीन सदस्यीय बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

बेंच ने कहा कि यह कोई मामूली मुद्दा नहीं है — आवारा कुत्तों के हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और यह जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि राज्यों ने अगली तारीख तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

“देश की छवि विदेशों में हो रही है खराब”

सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा, “लगातार घटनाएं हो रही हैं, लोग घायल हो रहे हैं और विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है। अदालत के आदेशों की खबरें हर जगह छपती हैं, लेकिन फिर भी अधिकारी कोई एक्शन नहीं लेते।”

कोर्ट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने बड़े स्तर पर मीडिया रिपोर्टिंग होने के बावजूद कई राज्यों ने अब तक हलफनामा तक दाखिल नहीं किया।

दिल्ली सरकार से भी पूछा जवाब

कोर्ट ने इस दौरान दिल्ली सरकार से भी जवाब मांगा। जस्टिस नाथ ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से सवाल किया कि दिल्ली एनसीटी प्रशासन ने अब तक हलफनामा क्यों दाखिल नहीं किया।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा —“दिल्ली सरकार बताए कि एफिडेविट क्यों नहीं फाइल किया गया? अगर 3 नवंबर तक जवाब नहीं मिला तो हम जुर्माना लगाने के साथ-साथ कड़ा आदेश जारी करेंगे। क्या आपके अधिकारी अखबार या सोशल मीडिया नहीं पढ़ते? यह मामला जनता की सुरक्षा से जुड़ा है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

कोर्ट ने दी चेतावनी

अंत में बेंच ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और तय समयसीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करें। जस्टिस नाथ ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो सुनवाई कोर्ट ऑडिटोरियम में की जाएगी ताकि जवाबदेही तय की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला