न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनखड़ के इस्तीफे की वजहें: मल्लिकार्जुन खरगे को मंच, जेपी नड्डा को रोका — सरकार से बढ़ती दूरी की कहानी?

धनखड़ का इस्तीफा एक साधारण संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सत्ता और संवैधानिक पदों के बीच खिंचती राजनीतिक रेखाओं का परिणाम था। सत्ता से दूरी और विपक्ष से बढ़ती नज़दीकियां इस बदलाव की मुख्य वजह बन गईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 1:44:44

धनखड़ के इस्तीफे की वजहें: मल्लिकार्जुन खरगे को मंच, जेपी नड्डा को रोका — सरकार से बढ़ती दूरी की कहानी?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक पद छोड़ने का फैसला किया? अब जबकि नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, ध्यान इस बात पर भी है कि इस्तीफे के पीछे असली कारण क्या था। खबरों की मानें तो यह केवल एक औपचारिक निर्णय नहीं था, बल्कि इसके पीछे सत्ता के गलियारों में चल रही गहरी नाराजगी छिपी थी।

विपक्ष को मिली अहमियत, सत्ता को खटका व्यवहार

जगदीप धनखड़ ने हाल के महीनों में विपक्षी नेताओं के प्रति जिस तरह का व्यवहार अपनाया, वह सरकार को खटकने लगा था। संसद के भीतर उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देने का मंच दिया, लेकिन जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जवाब देने खड़े हुए तो उन्हें हाथ के इशारे से बैठा दिया। संसदीय प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर विपक्ष सवाल उठाता है तो सरकार को जवाब देने का पूरा हक है — ऐसे में नड्डा को रोका जाना सरकार के लिए असहज क्षण बन गया।

महाभियोग प्रस्ताव पर सरकार से सीधी टक्कर

बात सिर्फ व्यवहार तक ही सीमित नहीं थी। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को धनखड़ ने मंजूरी दे दी — जबकि सरकार की ओर से उन्हें यह कदम न उठाने की स्पष्ट सलाह दी गई थी। इसे सत्ता पक्ष ने चुनौती की तरह लिया। यहां तक कहा जा रहा है कि सरकार खुद धनखड़ के खिलाफ महाभियोग की संभावना पर विचार करने लगी थी, जिसकी भनक लगते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

जेपी नड्डा की नाराजगी से मिली संकेत

विवाद उस समय और गहरा गया जब जेपी नड्डा को बोलने से रोका गया। आमतौर पर शांत रहने वाले नड्डा इस पर नाराज़ हो गए और उन्होंने अपना विरोध जताया। यह घटना स्पष्ट संकेत थी कि सत्ता और उपराष्ट्रपति के बीच संवाद की दीवार खड़ी हो गई है। उसके बाद जब धनखड़ ने महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किया, तो सरकार को लगा कि स्थिति अब हाथ से निकल चुकी है।

व्यक्तिगत आकांक्षाएं भी बनीं वजह?

सूत्रों के अनुसार, धनखड़ सरकार से कुछ विशेष सम्मान और सुविधाओं की अपेक्षा रखते थे — जैसे प्रधानमंत्री की तरह प्रोटोकॉल, सरकारी मंत्रालयों में उनकी तस्वीरें लगाने की मांग, और विदेशी समकक्षों से विशेष मुलाकातें। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से औपचारिक रूप से मिलवाया जाना चाहिए, क्योंकि वह उनके समकक्ष हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के बाद बदला व्यवहार

एक और अहम मोड़ तब आया जब दिसंबर 2023 में विपक्ष ने खुद धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। यह झटका उनके लिए अप्रत्याशित था। इसके बाद से ही उनका रवैया बदलने लगा। पहले जहां वह जनसंख्या असंतुलन और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषयों पर सरकार की लाइन को मजबूती से रखते थे, वहीं बाद में वे विपक्ष से मेलजोल बढ़ाने लगे। उन्होंने कई विपक्षी नेताओं से निजी मुलाकातें कीं और उन बैठकों में सरकार की आलोचना भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी