न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

दिवाली और छठ पूजा से पहले मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। 10.91 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ। साथ ही बिहार को नई रेल और हाईवे परियोजनाओं की सौगात, शिपबिल्डिंग पैकेज और मेडिकल शिक्षा में बड़ी बढ़ोतरी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:28:15

मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

दिवाली और छठ पूजा से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (24 सितंबर 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से ज्यादा रेलकर्मियों के लिए बोनस की घोषणा की गई। सरकार ने ऐलान किया कि इन कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर बोनस मिलेगा। इसके लिए 1,865.68 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह बोनस त्यौहार से पहले ही उनके खातों में पहुंचा दिया जाएगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड (ट्रेन मैनेजर), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और मंत्रालय के अन्य ग्रुपों के कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से लाखों परिवारों को सीधा फायदा होगा और त्यौहार की रौनक और भी बढ़ेगी।

बिहार में रेलवे को नई सौगात

कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलमार्ग को डबल लाइन बनाने की मंजूरी भी दी है। इस प्रोजेक्ट पर 2,192 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह लाइन अब तक सिंगल थी और इसकी क्षमता सीमित थी। डबल लाइन बनने के बाद इसकी क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

इस परियोजना की कुल लंबाई 104 किलोमीटर होगी और यह बिहार के चार जिलों को जोड़ेगी। इससे राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा और पावापुरी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा गया और नवादा जिलों तक भी रेल सेवाओं में सुधार होगा।

हाईवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी

कैबिनेट ने बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर बनाने की मंजूरी दी है। यह सड़क परियोजना 78.942 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर 3,822.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके पूरा होने से क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

शिपबिल्डिंग को 69,725 करोड़ का पैकेज

समुद्री क्षेत्र और शिपबिल्डिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 69,725 करोड़ रुपये के मेगा पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज में चार अहम पहल शामिल हैं—

- शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम

- मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड

- शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम

- कानूनी, नीतिगत और प्रक्रिया सुधार

इन योजनाओं से घरेलू क्षमता बढ़ाने, मरीन फाइनेंसिंग को प्रोत्साहन देने और शिपिंग सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

मेडिकल छात्रों को भी तोहफा

कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया है। मेडिकल छात्रों के लिए 5,000 नई पोस्ट ग्रेजुएट सीटों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही देशभर में 5,023 नई MBBS सीटें भी जोड़ी जाएंगी। इस कदम से मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला