न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लद्दाख में भड़की हिंसा: अब तक 4 की मौत, कई घायल – जानिए ताज़ा हालात

लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भड़का विरोध हिंसक रूप ले चुका है। अब तक 4 लोगों की मौत और 80 से अधिक घायल हुए हैं। जानें उपराज्यपाल की प्रतिक्रिया और प्रदर्शनकारियों की चार प्रमुख मांगें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:19:15

लद्दाख में भड़की हिंसा: अब तक 4 की मौत, कई घायल – जानिए ताज़ा हालात

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग ने बुधवार (24 सितंबर) को बड़ा रूप ले लिया। शांतिपूर्ण आंदोलन से शुरू हुआ विरोध अचानक हिंसा, आगजनी और पुलिस-प्रदर्शनकारी टकराव में तब्दील हो गया। इस उथल-पुथल के बीच चार लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीते महीनों से लगातार लद्दाख के अधिकारों को लेकर आंदोलन चला रहे थे। उनकी मुहिम से प्रेरित होकर छात्र भी सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने लगे।

झड़प में पुलिसकर्मी भी घायल

जैसे-जैसे प्रदर्शन बढ़ता गया, छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव हो गया। इसी दौरान चार युवाओं की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से जख्मी हुए। खबरों के अनुसार करीब 40 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बड़ी संख्या में मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

उपराज्यपाल की कड़ी प्रतिक्रिया

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लेह में भड़की हिंसा की निंदा की और साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा – “लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। भूख हड़ताल जैसे तरीके भी विरोध की परंपरा का हिस्सा हैं। लेकिन हाल के दिनों में जो आगजनी, पथराव और निजी संपत्तियों पर हमले हुए हैं, वह लद्दाख की संस्कृति और परंपरा से मेल नहीं खाते।”

प्रदर्शनकारियों की चार मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारी आंदोलन के जरिए चार अहम मांगें रख रहे हैं:

- लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए
- छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा मिले
- कारगिल और लेह के लिए अलग-अलग लोकसभा सीटें बनाई जाएं
- सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए

केंद्र सरकार की अगली रणनीति

खबर है कि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करने के लिए केंद्र सरकार 6 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक कर सकती है। गौरतलब है कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। उस समय केंद्र ने आश्वासन दिया था कि हालात सामान्य होने पर लद्दाख को राज्य का दर्जा देने पर विचार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला