न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब अस्पतालों की मनमानी नहीं चलेगी! सरकार ला रही है मरीजों को लूट से बचाने का 'सख्त प्लान'

मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों पर लगेगी लगाम! सरकार नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) को वित्त मंत्रालय के अधीन ला रही, ताकि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम कम हो और इलाज पारदर्शी बने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 3:02:30

अब अस्पतालों की मनमानी नहीं चलेगी! सरकार ला रही है मरीजों को लूट से बचाने का 'सख्त प्लान'

हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने की प्रवृत्ति पर अब पूरी तरह से रोक लगेगी। सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) को वित्त मंत्रालय और इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के अधीन लाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल इलाज की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, जिससे इंश्योरेंस कंपनियों को प्रीमियम बढ़ाना न पड़े और आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम हो।

सरकार का मानना है कि इस कदम से इंश्योरेंस कंपनियों को इलाज की दरों पर सौदेबाजी करने की ताकत मिलेगी और मरीजों को वास्तविक राहत मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा है, जिसमें हेल्थकेयर सेक्टर के लिए एक स्वतंत्र रेगुलेटरी बॉडी बनाने की सिफारिश की गई है।

अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम

सरकार और इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के एक विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि अस्पताल मरीजों से इलाज के नाम पर जरूरत से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। खासकर उन मरीजों से, जिनके पास बड़ा इंश्योरेंस कवर है। एक सरकारी सूत्र ने हाल ही में बताया कि इस वजह से इंश्योरेंस कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा रही हैं। इससे आम लोगों के लिए इंश्योरेंस लेना काफी मुश्किल हो गया है। कई लोग अब पॉलिसी रिन्यूअल भी नहीं कर पा रहे। प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 में हेल्थकेयर का खर्च 13% तक बढ़ सकता है, जो वैश्विक औसत 10% से कहीं ज्यादा है। पिछले साल ये आंकड़ा 12% था। यानी, अस्पतालों की मनमानी से इलाज की लागत बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा आखिरकार आम आदमी भुगत रहा है।

NHCX से क्या होगा फायदा?

सरकार का मानना है कि नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) को और सख्ती से रेगुलेट करने से इंश्योरेंस कंपनियों की ताकत बढ़ेगी। ये प्लेटफॉर्म इंश्योरेंस कंपनियों, अस्पतालों और मरीजों के बीच एक कड़ी की तरह काम करता है। इससे इलाज की दरों को तय करने में मदद मिलेगी। अभी इस प्लेटफॉर्म की देखरेख स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी करती है। IRDAI की सलाह से इसे बनाया गया था, लेकिन IRDAI इसका रेगुलेशन नहीं करता। हालांकि, ये इंश्योरेंस कंपनियों को रेगुलेट करता है। अब इसे वित्त मंत्रालय और IRDAI के तहत लाने की तैयारी है, ताकि इलाज की लागत पर और पारदर्शिता लाई जा सके।

प्रीमियम बढ़ने से लोग परेशान

उद्योग के आंकड़ों की मानें तो हेल्थ इंश्युरेंस प्रीमियम की आय में 2024-25 में बढ़ोतरी घटकर 9% रह गई है, जबकि एक साल पहले ये 20% से ज्यादा थी। इसका बड़ा कारण है कि प्रीमियम की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि लोग अब इंश्योरेंस लेने से कतरा रहे हैं। कई लोग पॉलिसी रिन्यूअल भी नहीं कर पा रहे। सरकार का नया प्लान इस समस्या को हल करने की दिशा में बड़ा कदम है। NHCX की सख्त निगरानी से इंश्योरेंस कंपनियां अस्पतालों के साथ बेहतर सौदेबाजी कर सकेंगी, जिससे इलाज की दरें कंट्रोल में रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं