न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार से पहले किसानों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने बढ़ाई 6 फसलों की MSP

दीवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी और 84,263 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गई। गेहूं, जौ, चना, सरसों और मसूर की नई कीमतें तय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 9:20:46

त्योहार से पहले किसानों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने बढ़ाई 6 फसलों की MSP

त्योहारी सीजन से ठीक पहले मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत का एलान किया है। बुधवार (1 अक्टूबर 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। इस घोषणा के साथ ही केंद्र ने किसानों को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए 84,263 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर किया है, जो अगले 6 साल तक लागू रहेगा। इसके अलावा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 11,440 करोड़ रुपये की विशेष योजना को भी हरी झंडी दी गई है।

गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये की बढ़ोतरी

सरकार ने 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। यानी किसानों को इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेंगे। यह वृद्धि लगभग 6.59% मानी जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं रबी सीजन की सबसे अहम फसल है, जिसकी बुवाई अक्टूबर के आख़िरी हफ़्ते से शुरू होती है और मार्च से इसकी कटाई होती है।

अन्य रबी फसलों के दाम भी बढ़े

गेहूं के अलावा अन्य रबी फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। नए दाम इस प्रकार तय किए गए हैं:

जौ (Barley) – 2,150 रुपये प्रति क्विंटल

चना (Gram) – 5,875 रुपये प्रति क्विंटल

सरसों (Mustard) – 6,200 रुपये प्रति क्विंटल

मसूर (Lentil) – 6,425 रुपये प्रति क्विंटल

ये दरें कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय की गई हैं।

उत्पादन लक्ष्य और किसानों को लाभ

केंद्र सरकार ने 2025-26 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 11.9 करोड़ टन रखा है। पिछले साल इसका अनुमानित उत्पादन 11.75 करोड़ टन रहा था, जो अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है। नई एमएसपी व्यवस्था के तहत 2026-27 में अनुमानित खरीद 297 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। इस खरीद पर किसानों को कुल 84,263 करोड़ रुपये सीधे भुगतान किए जाएंगे।

दलहन और तिलहन पर सरकार का विशेष जोर

केंद्र सरकार दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़ाने को लेकर गंभीर है। इसी क्रम में 11,440 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया गया है। इस योजना का लक्ष्य अगले छह वर्षों में दालों का उत्पादन बढ़ाकर 350 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष करना है। तूर, उड़द और मसूर जैसी प्रमुख दालों की 100% सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

किसानों की मेहनत का सम्मान

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – "रबी सीजन के MSP बढ़ाने से किसानों को सीधा फायदा होगा। अनुमान है कि इस निर्णय से किसानों के मेहनत की कीमत के रूप में 84,263 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह कदम आत्मनिर्भर कृषि और खाद्य सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला