न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1000 रुपये में बहन को दें खास तोहफे, बजट फ्रेंडली और दिल जीतने वाले आइडियाज

रक्षाबंधन 2025 पर सिर्फ 1000 रुपये में बहन के लिए बेहतरीन और बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज। मिनी मेकअप किट से लेकर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट तक, यहां पाएं दिल जीतने वाले तोहफों की पूरी लिस्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 9:00:12

1000 रुपये में बहन को दें खास तोहफे, बजट फ्रेंडली और दिल जीतने वाले आइडियाज

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार है। इस दिन बहनें राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और खुशियों की दुआ करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को प्यारे तोहफे देकर इस रिश्ते को और खास बनाते हैं। साल 2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा और हर भाई चाहता है कि वह अपनी बहन के लिए कुछ ऐसा चुने, जो उसके चेहरे पर मुस्कान ले आए। लेकिन जब बजट सिर्फ 1000 रुपये का हो, तो चुनाव थोड़ा मुश्किल लग सकता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए लाए हैं 8 ऐसे गिफ्ट आइडियाज जो कम कीमत में भी आपकी बहन को बेहद पसंद आएंगे।

1. मिनी मेकअप किट

अगर आपकी बहन को हल्का-फुल्का मेकअप पसंद है, तो एक मिनी मेकअप किट परफेक्ट रहेगा। इसमें लिपस्टिक, काजल, ब्लश और नेलपॉलिश जैसी जरूरी चीजें शामिल हों। ये किट कॉम्पैक्ट होने के कारण ट्रैवल में भी आसानी से कैरी की जा सकती है। कीमत 500 से 1000 रुपये तक।

2. जिम एसेंशियल

फिटनेस लवर बहन के लिए जिम एसेंशियल गिफ्ट करें। इसमें फिटनेस बैंड, जिम बैग, प्रोटीन बार पैक या जिम आउटफिट शामिल हो सकते हैं। ये न सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करेगा बल्कि आपके गिफ्ट को और पर्सनल भी बनाएगा। कीमत लगभग 900-1000 रुपये।

3. ट्रेंडी सिपर या वाटर बॉटल

स्टेनलेस स्टील या डिज़ाइनर सिपर आजकल फैशन और हेल्थ दोनों का हिस्सा हैं। ये कॉलेज, ऑफिस और जिम हर जगह काम आते हैं। 500 से 700 रुपये में एक खूबसूरत, टिकाऊ और स्टाइलिश बोतल खरीद सकते हैं।

4. एलईडी फोटो क्लिप लाइट्स

अगर बहन को अपने कमरे की सजावट का शौक है, तो फोटो क्लिप लाइट्स गिफ्ट करें। इन लाइट्स में वह अपनी पसंदीदा तस्वीरें लगाकर कमरे को एक सपनों सा लुक दे सकती है। कीमत 300 से 600 रुपये के बीच, ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध।

5. स्किन केयर किट

स्किन केयर पसंद करने वाली बहनों के लिए फेस वॉश, मॉइश्चराइज़र, फेस मास्क, लिप बाम और टोनर का छोटा सा कॉम्बो एक शानदार विकल्प है। ये रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले और सेल्फ-केयर को बढ़ावा देने वाले गिफ्ट्स हैं। कीमत 500 से 1000 रुपये।

6. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

कस्टमाइज्ड मग, कुशन, कीचेन, फोटो फ्रेम या वॉटर बॉटल जिसमें बहन का नाम, फोटो या कोई खास मैसेज हो, आजकल काफी ट्रेंड में हैं। “सबसे प्यारी बहन” जैसा मैसेज आपका गिफ्ट और भी स्पेशल बना देगा। कीमत 800-1000 रुपये।

7. स्लिंग बैग

कॉलेज या ऑफिस जाने वाली बहनों के लिए स्टाइलिश स्लिंग बैग एक बेहतरीन और उपयोगी तोहफा है। ये 600 से 1000 रुपये में अच्छे ब्रांड और डिज़ाइन में मिल जाते हैं।

8. परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

फ्रेग्रेंस पसंद करने वाली बहनों के लिए एक अच्छा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट गिफ्ट करें। यह क्लासी और यूजफुल दोनों है, और 400 से 900 रुपये तक में अच्छे विकल्प मिल जाते हैं।

इस रक्षाबंधन, बजट को ध्यान में रखते हुए भी आप अपनी बहन के लिए ऐसा तोहफा चुन सकते हैं जो न सिर्फ उसके दिल को छू ले बल्कि आपके रिश्ते की मिठास को और बढ़ा दे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत