न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई बहू को मिल जाए सास का साथ तो रिश्ता बनता हैं मधुर, इस तरह करें उनका सपोर्ट

शादी के बाद जब भी कोई लड़की नए घर में जाती हैं तो उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव आता हैं। घर की बहु के सामने घर की जिम्मेदारियों के साथ ही घरवालों के साथ रिश्तों को मधुर बनाने की जिम्मेदारी होती हैं। ऐसे में अगर नई बहु को सास का सपोर्ट मिल जाए तो उसके लिए नए माहौल में ढलना आसान होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 7:36:27

नई बहू को मिल जाए सास का साथ तो रिश्ता बनता हैं मधुर, इस तरह करें उनका सपोर्ट

शादी के बाद जब भी कोई लड़की नए घर में जाती हैं तो उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव आता हैं। घर की बहु के सामने घर की जिम्मेदारियों के साथ ही घरवालों के साथ रिश्तों को मधुर बनाने की जिम्मेदारी होती हैं। ऐसे में अगर नई बहु को सास का सपोर्ट मिल जाए तो उसके लिए नए माहौल में ढलना आसान होता हैं। सास और बहु का रिश्ता आपसी सम्मान पर टिका होता हैं। बहू भी सास को वो इज्जत और प्यार देगी जो सास से बहु को मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने घर आई नई बहू के साथ रिश्तों को अच्छा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

newlywed bride,newlywed bride relationship with in laws

बहू को समझने की करें कोशिश

किसी भी रिश्ते में प्यार और बॉन्डिंग को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे को समझना बहुत ही जरूरी है। चाहे वो रिश्ता कोई भी हो, एक-दूसरे को अगर आप समझेंगे, तो रिश्ता निभाना काफी आसान हो जाएगा। आपके घर में जब नई बहू आती है, तो उसे घर के किसी भी सदस्य के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। न उन्हें लोगों के नेचर के बारे में पता होता है और न ही किसी के पसंद और नापसंद के बारे में पता होगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उन्हें घर के हर एक सदस्य के बारे में बताएं और अपनी बहू को भी समझें। ऐसा करने से बहू भी आपको समझने की कोशिश करेगी और आप दोनों का रिश्ता बेहतर होगा।

बेटे के साथ बिताने दें समय

नई-नई शादी में पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का भरपूर समय मिलना जरूरी होता है। ताकि वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकें। ऐसे में सास की जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी बहू को अपने बेटे के साथ समय बिताने का पूरा मौका दे। साथ ही उन्हें एक साथ घूमने की आजादी दे। इसके लिए आप अपनी बहू को छोटे-मोटे सप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे बहू का सास के प्रति प्यार बढ़ेगा।

किसी और के साथ तुलना करने से बचे

अमूमन तौर पर हम सब ने यह सुना होगा कि की “अरे उसकी बहू को देखा वह कितनी अच्छी है “। ऐसी बात हर बहु को उसके ससुराल में सुनने को मिल ही जाती है। आपको यह समझना है की फलाने की बहु अलग किस्म की है और आपकी बहु का अलग व्यक्तित्व है। अगर आप किसी और से उसकी तुलना करेंगे तो सोचिये की किस कदर उसके दिल को ठेस पहुंचेगी। जैसी भी है आपकी बहु है और उसे दिल से अपनाये।

newlywed bride,newlywed bride relationship with in laws

बहू पर न डालें प्रेशर

शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल जाती है, तो वह ससुराल में काफी प्रेशर फील करती है। घर के काम से लेकर परिवार के लोगों के प्रति जिम्मेदारियों को झेलना काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में सास को अपनी बहू का सपोर्ट करना चाहिए। उनकी टेंशन को कम करने के लिए उनसे बातें करें और पूछें कहीं कोई परेशानी तो नहीं। अगर कुछ परेशानी हो रही है, तो बहू की परेशानी को कम करने की कोशिश करें। उनके काम में साथ दें। अगर आपकी बहू वर्किंग है, तो घर के काम में उनका साथ दें। उन्हें सपोर्ट करें। ऐसा करने से सास- बहू के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।

बेटे के खिलाफ ही सही लेकिन बहु का साथ दे

अगर आप वाकई में अपनी बहू को बेटी की तरह मानते हैं तो उसका साथ दें। भले ही आपको अपने बेटे के खिलाफ खड़े होना पड़े लेकिन अगर आपकी बहु सही है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। कई बार ऐसा होता है की लड़की ससुराल में अकेले पड़ जाती है कोई भी परेशानी होती है तो वो खुद ही झेलते रहती है। ऐसे में आपका द्वारा बढ़ाया गया हाथ आपको और एक दूसरे के पास लाएगा।

बहू के साथ बिताएं थोड़ा समय

किसी को समय देने से एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है। जिस तरह आप अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ घूमने जाती हैं, उसी तरह आप अपनी बहू के साथ भी बाहर जा सकती हैं। घर के बाहर नहीं जाना है, तो छत पर उनके साथ कुछ समय बैठकर चाय पिएं। उनके साथ कुकिंग में मदद करें। ये छोटी-छोटी बातें आपके और आपके बहू के बीच प्यार और बॉन्डिंग को बढ़ा सकती हैं।

अगर कुछ काम नहीं आता है, तो आप उन्हें सिखाएं

हर व्यक्ति हर एक काम में परफेक्ट नहीं होता है, ऐसे में अगर आप अपनी बहू से ये उम्मीद करते हैं कि वे हर काम में परफेक्ट हो, तो ये बिल्कुल गलत है। अगर आपकी बहू कुछ काम को ढंग से नहीं कर पा रही है, तो उसे ताने या फिर सुनाने के बजाय उसे अच्छे से समझाएं और उस काम को सिखाएं। ऐसा करने से आपके और आपके बहू के बीच रिश्ता अच्छा होगा। वहीं, अगर आप बहू की गलती पर उन्हें ताने या फिर सुनाना शुरू करते हैं, तो इससे आपके बीच मन-मुटाव बढ़ सकता है।

मायके वालों से मिलने पर पाबंदी ना लगाए


जिस तरह आप चाहते हैं कि शादी के बाद भी आपकी बेटी मायके आती रहे आपसे मिलने। ठीक वैसे ही बहु भी तो किसी की बेटी है, उसका भी मन करता होगा माँ-बाप से मिलने का। तो फिर उसे मायके ना जाने देना क्या अच्छी बात है? अगर अभी तक आप ऐसा कर रहे थे तो इसे करना बंद कर दे शादी ही हुई है नाकि आपने कोई बधुआ मजदुर खरीदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत