न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं से जरूर सीखनी चाहिए पुरुषों को ये अच्छी आदतें

जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं कि पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे की अच्छी आदतें सीखें। आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों को जरूर सीखनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Nov 2022 10:52:15

महिलाओं से जरूर सीखनी चाहिए पुरुषों को ये अच्छी आदतें

आज हमारा समाज रूढ़ीवादी सोच से बहुत आगे बढ़ चुका हैं, लेकिन आज भी कई पुरुष हैं जो इससे बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। समाज में जितना महत्व पुरुष रखते हैं, उतना ही महिलाओं का भी। या यह भी कहा जा सकता हैं कि महिलाओं का कई ज्यादा है, बस अहसास होने की जरूरत हैं। आज भी देखने को मिलता है कि लोग पुरुष और महिलाओं के गुणों को अलग-अलग देखते हैं। जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं कि पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे की अच्छी आदतें सीखें। आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों को जरूर सीखनी चाहिए।

men must learn these good habits from women,mates and me,relationship tips

मल्टीटास्किंग

महिलाएं अपने घर, परिवार और खुद को एक ही समय में मैनेज करने में समर्थ होती हैं और इसी कारण उनका ब्रेन भी मल्टीटास्क करने में सक्षम होता है। यह तनाव को भी बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है। जहां पुरुष एक समय में एक ही काम करने के लिए खुद को मोटिवेट करते हैं, वहीं महिलाओं से एक ही समय में कई कामों को करने की उम्मीद की जाती है। इसलिए पुरुषों को उनसे मल्टी-टास्किंग की क्वालिटी जरूर सीखने चाहिए।

साफ सफाई की आदत

घर हो या दफ्तर, महिलाएं अपने आस पास का परिसर साफ़ रखती है। उनका मानना है कि साफ़ सफाई होगी तो लक्ष्मी का वास होगा। इस मामले में पुरुष पीछे पाए जाते है। ऐसा नहीं है कि पुरुषो को सफाई पसंद नहीं, उनका टाइम टेबल गलत होने के कारण, वे साफ़ सफाई समय से नहीं कर पाते।

क्रिएटिविटी

कई रिसर्च बताते हैं कि महिलाएं पुरुषों से अधिक क्रिएटिव होती हैं। उनका फैमिनिन साइड कई डिस्कवरी और इनवेंशन्स को जन्म देता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है इमेजिनेशन जो कि उन्हें सभी क्रिएटिव एक्टिविटीज़ में मदद करता है। आज के समय में हर एक फील्ड में काम करने लिए क्रिएटिव होना जरूरी है। इसलिए पुरुषों को महिलाओं से क्रिएटिविटी सीखनी चाहिए।

men must learn these good habits from women,mates and me,relationship tips

सहनशीलता

पुरुषो की अपेक्षा महिलाओं में सहनशीलता बहोत होती है। जब वे दफ्तर में काम करती है तो, कितने भी काम के तनाव हो, बड़े ही आसानी से निपटा देती है। यही वजह है कि बॉस कि प्यारी कर्मचारी होती है महिलाएं। काम का बर्डन किस तरह पार करना है, महिलाओं को बखूबी आता है। इन चीजो की कमियों के चलते, पुरुष ज्यादातर अपनी नौकरीयाँ बदलते रहते है।

कम्यूनिकेशन स्किल्स

महिलाओं में संवेदनशीलता, सहानुभूति और एक्सप्रेशन स्किल्स अधिक होने के कारण वे कम्यूनिकेट करने में बेहतर होती हैं हालांकि एक रूढ़िवादी पुरुष में इस चीज की कमी होती है। किसी भी सहयोगात्मक प्रयास, चाहे यह प्रोफेशनल हो या पर्सनल, हर किसी में ना केवल फैक्ट्स बल्कि उनके मीनिंग्स को भी कम्यूनिकेट करने की क्षमता होती है। पुरुषों को अपनी भावनाओं को महसूस करने के लिए खुद को मौका देना चाहिए ताकि वे दूसरों को बेहतर समझ सकें।

सेहत को लेकर सचेत

सफलता हासिल करने के लिए उम्र बड़ी होनी चाहिए और उम्र बड़ी होने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरुरी है। इस मामले में महिलाएं गंभीर है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, महिलाएं अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखती है। बाहर के खानपान से दूरी रखते हुए, अपने हाथो का बना खाना पसंद करती है, वो भी बिलकुल समयानुसार। जबकि पुरुष ज्यादातार बाहर का खाना ही खाना पसंद करते है, कभी कभी बाहर खाना पुरुषो की मजबूरी भी होती है।

स्ट्रेस टोलरेंस

शोध से साबित हुआ है कि महिलाएं तनाव को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। जैसे-जैसे हम बढ़ते हैं, तनाव होना आम बात है और कम मात्रा में तनाव होना आपके दिमाग को स्ट्रेस मैनेजमेंट सिखाता है और पॉजिटिव कॉपिंग स्किल्स डेवलेप करता है। हमारे समाज में, जहां लड़कों को विशेषाधिकार मिले होते हैं, उनमें तनाव को टोलरेट करने और सहने की क्षमता महिलाओं की तुलना में कम होती है जिसके कारण गुस्सा, आक्रामकता आदि लक्षण उनमें दिखते हैं। आज की दुनिया में, सभी सामाजिक देखभाल, सहयोग और संचार में बेहतर सामाजिक सहायता और तनाव प्रबंधन में मदद करते हैं, जो समय की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता