न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

जयपुर के महाराजा, महाराजा सवाई जय सिंह भगवान के भक्त थे और इसलिए, उनके महल को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि मूर्ति को आमेर से जयपुर स्थानांतरित करने के बाद, वह सीधे अपने महल से भगवान की एक झलक प्राप्त कर सके। आज हम आपको गोविन्द देव जी मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 10:01:30

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

भारत देश को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक भव्य मंदिर देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं जयपुर के प्रसिद्ध गोविन्द देव जी मंदिर के बारे में। 1590 में जयपुर के राजा मान सिंह द्वारा निर्मित यह प्रसिद्ध मंदिर आज कई लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। कुछ लोग तो यहां दर्शन किए बिना अन्न-जल ग्रहण तक नहीं करते। गोविन्द देव जी कृपा से जयपुर की धार्मिक पहचान पूरी दुनिया में स्थापित हो गई है। ऐसा माना जाता है कि गोविंद जी की मूर्ति बिल्कुल भगवान कृष्ण की तरह दिखती है। जयपुर के महाराजा, महाराजा सवाई जय सिंह भगवान के भक्त थे और इसलिए, उनके महल को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि मूर्ति को आमेर से जयपुर स्थानांतरित करने के बाद, वह सीधे अपने महल से भगवान की एक झलक प्राप्त कर सके। आज हम आपको गोविन्द देव जी मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

गोविंद देव जी मंदिर का इतिहास

माना जाता है की गोविंद देव जी की यह मूर्ति वृंदावन में स्थापित थी लेकिन सम्राट औरंगजेब द्वारा मंदिरो को नष्ट करने के प्रयास के कारण राजा सवाई जय सिंह द्वारा मूर्ति को जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। और कुछ समय पश्चात गोविंद देव जी के मंदिर का निर्माण 1590 ई में आमेर के बादशाह अकबर ने करबाया था और मुगल बादशाह अकबर ने गायों के रहने और खिलाने के लिए 135 एकड़ जमीन भी दी थी। गोविंद देव जी मंदिर का काम खत्म होने के बाद चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति को भगवान कृष्ण की मूर्ति के दाहिने हिस्से में रखा गया था।

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

गोविन्ददेव जी के विग्रह की कथा

गोविन्ददेव जी का जो वर्तमान विग्रह जयपुर में विराजमान हैं, उसकी बहुत सुंदर कथा का वर्णन मिलता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने यह विग्रह बनवाया था। वज्रनाभ की दादी ने भगवान कृष्ण को मानव स्वरूप में देखा था। वज्रनाभ ने भगवान का जब पहला विग्रह तैयार करवाया उसे देखकर वज्रनाभ की दादी ने कहा कि विग्रह के पांव और चरण तो बिल्कुल कृष्ण जैसे बने लेकिन अन्य अवयव नहीं मेल खाते। इस विग्रह को मदनमोहन जी के नाम से जाना गया और यह वर्तमान में करौली में विराजमान हैं। वज्रनाभ ने भगवान कृष्ण का दूसरा विग्रह तैयार करवाया। उसे देखकर उनकी दादी ने कहा कि वक्षस्थथ और बाहु सही बने है। बाकि मेल नहीं खाते हैं। इस विग्रह को गोपीनाथ जी के नाम से जाना गया। गोपीनाथ जी वृंदावन में विराजमान हैं। इसके बाद तीसरी मूर्ति बनाई गई जिसे देखकर वज्रनाभ की दादी ने घूंघट कर लिया और कहा कि यह भगवान की साक्षात मूर्ति है। इन्हें गोविन्ददेव जी के नाम से ख्याति मिली और वर्तमान वे जयपुर में विराजमान हैं।

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

गोविंद देव जी मंदिर की वास्तुकला

गोविंद जी का मंदिर बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना है जिसकी छत सोने से ढकी है। मंदिर की इमारत की वास्तुकला में राजस्थानी, मुस्लिम और साथ ही शास्त्रीय भारतीय तत्वों का मिश्रण है। चूंकि यह एक शाही निवास के बगल में बनाया गया था, इसलिए दीवारों को झूमरों के साथ-साथ चित्रों से सजाया गया है। मंदिर भी एक हरे भरे बगीचे से घिरा हुआ है और बगीचे को ‘तालकतोरा’ नाम से जाना जाता है और यह बच्चों के लिए सबसे उपयुक्त है।

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

श्री गोविन्ददेव जी की पोशाक

ठाकुर जी की पोशाक मौसम के अनुसार मुख्य से दो तरह की होती है : सर्दी की पोशाक और गर्मी की पोशाक। सर्दी की पोशाक जामा पोशाक कहलाती है तथा सूती, सिल्क, रेशम व सिन्थेटिक रेशों और पारचा की बनी होती है। गर्मी की पोशाक में धोती-दुपट्टा शामिल है एवं यह सूती कपड़े, वायल, मलमल और सिल्क की होती है। साधारणतया सभी पोशाकों पर गोटा लगाया जाता है। पुरानी पोशाकों पर तो यह सच्चा, सोने चाँदी से ही बना हुआ होता था। त्योहार, उत्सव व विशेष दिनों में पोशाकें अलग-अलग होती है

जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं गोविन्द देव जी, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

गोविंद देव जी जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे हो तो आपको बता दे की गोविंद देव जी मंदिर जयपुर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के महीनों के बीच है, जो राजस्थान में सर्दियों के मौसम को चिह्नित करते हैं। जो आपकी यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता है। गर्मियों का मौसम जयपुर की यात्रा के लिए उतना उचित नहीं होता है क्योंकि इस तापमान 40° C तक बढ़ जाता है जो आपकी जयपुर की यात्रा को बाधित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर