न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 की उम्र के बाद क्यों टूट रहे हैं रिश्ते?, जानें अहम कारण और समाधान

हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का पवित्र रिश्ता माना गया है। लेकिन आज के समय में यह रिश्ता सात जन्म तो दूर, एक जन्म तक भी टिक पाना मुश्किल हो गया है। शादी के बाद जब रिश्ता ठीक से नहीं चलता, तो लोग तलाक लेने में भी हिचकिचाते नहीं हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 10:03:12

50 की उम्र के बाद क्यों टूट रहे हैं रिश्ते?, जानें अहम कारण और समाधान

हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का पवित्र रिश्ता माना गया है। लेकिन आज के समय में यह रिश्ता सात जन्म तो दूर, एक जन्म तक भी टिक पाना मुश्किल हो गया है। शादी के बाद जब रिश्ता ठीक से नहीं चलता, तो लोग तलाक लेने में भी हिचकिचाते नहीं हैं। तलाक अब न तो बड़ी बात रह गई है और न ही केवल युवाओं तक सीमित। आजकल बुजुर्गों के बीच भी तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में तलाक के मामलों में दोगुनी वृद्धि देखी गई है। इस उम्र में तलाक के पीछे का बड़ा कारण "खाली घोंसला सिंड्रोम" और "ग्रे डिवोर्स" को माना जा रहा है। आइए, विस्तार से समझते हैं कि ये स्थितियां क्या हैं और किस तरह रिश्तों के टूटने का कारण बन रही हैं।

क्या है खाली घोंसला सिंड्रोम?


खाली घोंसला सिंड्रोम वह स्थिति है जब माता-पिता अपने बच्चों के घर छोड़कर जाने के बाद अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति तब होती है जब बच्चे पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर चले जाते हैं और माता-पिता अपने घर, जिसे वह एक "घोंसला" मानते हैं, में अकेले रह जाते हैं। इस अकेलेपन से माता-पिता में दुख, अवसाद, और खालीपन की भावना बढ़ने लगती है। कई बार लोग इस सिंड्रोम के लक्षणों को पहचान नहीं पाते, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और रिश्तों में भी खटास आने लगती है।

empty nest syndrome,gray divorce,relationship breakdown reasons,causes of divorce,relationship challenges,empty nest impact on relationships,gray divorce trends,middle-aged divorce reasons,relationship issues,empty nest relationship stress

ग्रे डिवोर्स क्या है?

ग्रे डिवोर्स उस स्थिति को कहते हैं जब लोग लंबे समय तक शादीशुदा जीवन बिताने के बाद, 50-60 साल की उम्र में तलाक ले लेते हैं। इसे "सिल्वर स्प्लिटर्स" भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में ग्रे डिवोर्स के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई दशकों तक साथ रहने के बावजूद जब रिश्ते में प्यार और समझ खत्म हो जाती है, तो कपल्स अलग होने का फैसला कर लेते हैं। यह स्थिति खासतौर पर उन कपल्स में देखी जाती है जिनके बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर हो चुके होते हैं और अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं।

लेट तलाक के पीछे कारण


बच्चों का विदेश चले जाना : उम्र के इस पड़ाव में अकेलापन एक बड़ा कारण बनता है। ज्यादातर दंपति के बच्चे या तो विदेश में बस जाते हैं या काम के सिलसिले में किसी अन्य शहर में शिफ्ट हो जाते हैं। ऐसे में माता-पिता अकेले रह जाते हैं और उनके बीच छोटे-छोटे झगड़े बढ़ने लगते हैं, जो तलाक का कारण बन सकते हैं।

लगाव खत्म होना :
एक उम्र के बाद पति-पत्नी के बीच का भावनात्मक जुड़ाव कमजोर पड़ने लगता है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं। जब बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर हो जाते हैं, तो कपल्स को साथ रहने की कोई मजबूरी महसूस नहीं होती और वे अलग होने का निर्णय ले लेते हैं।

बच्चों का माता-पिता से दूरी बनाना : कई मामलों में यह देखा गया है कि बच्चों ने शादी के बाद माता-पिता से दूरियां बना लीं। उनके साथ रिश्ता बहुत सीमित हो गया, जिससे माता-पिता के बीच तनाव और कलह बढ़ने लगा। ऐसे में दंपति अलग होने का फैसला कर लेते हैं।

अपेक्षाएं पूरी न होना : शादी में दोनों पार्टनर एक-दूसरे से उम्मीदें करते हैं। जीवनभर उन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उम्र के साथ इन अपेक्षाओं को पूरा करना कठिन हो जाता है और जब यह बोझ बढ़ने लगता है, तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर :
सोशल मीडिया के इस दौर में शादी को एक बंधन की तरह देखने की धारणा बदल चुकी है। किसी भी उम्र के लोग अब नए रिश्ते बनाने लगे हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आज तलाक के सबसे बड़े कारणों में से एक बन गए हैं।

empty nest syndrome,gray divorce,relationship breakdown reasons,causes of divorce,relationship challenges,empty nest impact on relationships,gray divorce trends,middle-aged divorce reasons,relationship issues,empty nest relationship stress

क्या किया जा सकता है?

बातचीत को बढ़ावा दें

अकेलेपन को कम करने और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक-दूसरे से संवाद करना। भावनाओं को छिपाने के बजाय खुलकर व्यक्त करें। एक-दूसरे की बातें ध्यान से सुनें और उनके दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें। कई बार छोटी-छोटी बातें रिश्ते में बड़ी दरार का कारण बन जाती हैं, इसलिए समय-समय पर दिल खोलकर बातचीत करना बेहद जरूरी है।

नई रुचियां और हॉबीज विकसित करें

अकेलेपन को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए माता-पिता के लिए नई रुचियां और हॉबीज अपनाना एक प्रभावी तरीका हो सकता है। जीवन में कुछ नया करने से सिर्फ समय ही नहीं बल्कि मनोबल भी बढ़ता है। नई गतिविधियों में व्यस्त रहने से वे अपनी रचनात्मकता को उत्तेजित कर सकते हैं और जीवन में ताजगी का अनुभव कर सकते हैं।

सामाजिक जीवन को बढ़ावा दें
अकेलेपन को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ समय बिताना एक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। यह न केवल अकेलेपन की भावना को कम करता है बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और भावनात्मक समर्थन प्राप्त करने का भी मौका प्रदान करता है।

काउंसलिंग लें


रिश्तों में कभी-कभी समस्याएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि उन्हें हल करने में दंपति या पार्टनर्स को खुद पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में प्रोफेशनल काउंसलिंग एक प्रभावी तरीका साबित हो सकती है। यह न केवल समस्याओं को समझने में मदद करती है बल्कि रिश्ते को पुनर्जीवित करने और बेहतर समाधान तक पहुँचने में सहायक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत