न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने के मामले में मूडी होते हैं बच्चे, इन टिप्स की मदद से सुधारें उनकी आदत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चों की आदतों में सुधार करते हुए उन्हें पोषित भोजन पसंद करवाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 8:06:16

खाने के मामले में मूडी होते हैं बच्चे, इन टिप्स की मदद से सुधारें उनकी आदत

बच्चों की सेहत को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी हैं संतुलित और स्वस्थ भोजन। हांलाकि आजकल देखा जाता हैं कि बच्चे मूडी हो चुके हैं और खाने में नखरे करते हैं। इसके चलते बच्चों को पोषण नहीं मिल पाता हैं और स्वास्थ्य खराब हो जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि पेरेंट्स अपने बच्चों की आदतों में सुधार करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चों की आदतों में सुधार करते हुए उन्हें पोषित भोजन पसंद करवाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

रोज एक ही खाना खिलाने से बचें

एक ही चीज को बार-बार खाने से बच्चे बोर हो जाते हैं। इसतरह वे खाने में आनाकानी करने लगते हैं। इसके लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि रोज बच्चे को अलग-अलग चीजें बनाकर खिलाएं। इसमें बच्चे के स्वाद के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।

parenting tips,parenting tips in hindi,children eat reluctant,healthy food habit

खाने का समय सेट करें

अक्सर कई घरों में बच्चे दिनभर चिप्स, चॉकलेट, बिस्किट आदि खाते रहते हैं। इसके कारण वे भोजन खाने से समय आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स का फर्ज बनता हैं कि वे बच्चे के खाने का समय सेट करें। इसके लिए आप उन्हें दिनभर थोड़ा-थोड़ा खिलाने की जगह पर एक समय पर ही खाने को दें। ताकि उनका पेट सही से भर सके और उन्हें सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल सके। इसके अलावा कोशिश करें कि बच्चे के घर से सभी सदस्यों के साथ बैठकर ब्रेकफास्‍ट, लंच या डिनर करें। इससे उन्‍हें समय पर भूख लगेगी और वे सही तरीके से भोजन करना सीखेंगे।

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान

बच्चे हमेशा स्वाद को देखते हैं। मगर आप उनेक लिए हमेशा ऐसी रेसिपी चुने जो स्वाद के साथ सेहतमंद भी हो। इसके अलावा बच्चों को शुरु से ही सेहतमंद खाने की अहमित बताएं। उन्हें समझाएं कि हेल्दी रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए। बच्चों के बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उनकी डेली डाइट में सब्जियां, फल, दाले आदि शामिल करें। आप चाहे तो बच्चे को किचन में ले जाकर उनके साथ भोजन तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें चीजों में मौजूद पौष्टिक गुण व इसे खाने के फायदे बता सकते हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,children eat reluctant,healthy food habit

बच्चों से जबरदस्‍ती करने की गलती ना करें

बच्चे बेहद ही नाजुक व कोमल दिल के होते हैं। ऐसे में किसी भी बात को मनवाने के लिए उनके साथ जोर-जबरदस्ती ना करें। अगर आप उन्हें खाने को दबाव डालेंगे तो वे भोजन करने से और भी आनाकानी करेंगे। ऐसे में उन्हें प्यार से समझाएं। आप उनके लिए सैंडविच, सलाद आदि चीजों को कॉर्टून करैक्टर की तरह सजाकर उन्हें खाने को दे सकते हैं।

भूख लगने का करें इंतजार

बच्चे की पसंद का खाना ना बनने पर वे उसे खाने से कतराते हैं। इसद दौरान आप खुद से बच्चे को भोजन खिलाने की जगह उनके भूख लगने का इंतजार करें। हो सकता हैं कि ऐसा करने से वे भूख लगने पर नापसंद चीज को भी आसानी से खा लेंगे। मगर आपका बच्चा ऐसा ना करें तो बिना देरी किए उनके लिए कुछ हेल्दी व टेस्टी डिश बनाएं।

एक बार में ही अधिक ना खिलाएं

अक्सर पेरेंट्स एक ही बार में बच्चे को बहुत ज्यादाब भोजन खिला देते हैं। मगर इससे बच्चों का मन खाने से उब सकता हैं। ऐसे में वे खाने में आनाकानी करने लगते हैं। इसके लिए उन्हें हमेशा दिन में 2-3 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर