न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान, नहीं आती दूरियां

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप अर्थात रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों पार्टनर का एक-दूसरे से मीलों दूर रहते हुए अपने रिश्ते को संभालना। इस रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर को मजबूरी के चलते एक-दूसरे से दूर होना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 1:16:12

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान, नहीं आती दूरियां

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप अर्थात रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों पार्टनर का एक-दूसरे से मीलों दूर रहते हुए अपने रिश्ते को संभालना। इस रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर को मजबूरी के चलते एक-दूसरे से दूर होना पड़ता हैं। ऐसी रिलेशनशिप को लेकर कई लोगों में यह डर रहता हैं कि रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। रिश्तों में खटास बढ़ने की आम धारणा के चलते कई लोग अपने पार्टनर से दूर जाने में कतराते हैं। जबकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर आप अपने प्यार को पहले से काफी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के नुकसान से ज्यादा कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

long distance relationship,benefits of long distance relationship

रिश्ते में बढ़ता है प्यार

जो कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं उनमें आपसे में प्यार बढ़ता है। दूर रहने से प्यार हमेशा गहरा होता है। जब आप अपने पार्टनर से लंबे समय तक नहीं मिल पाते तो आपके अंदर उनसे मिलने का उत्साह भी बढ़ता है। ऐसे में आप सबकुछ भूलकर उनसे ढेर सारा प्यार और खूब बातें करना चाहते हैं। आप चाहते हैं, आप अपने साथी को वह सब कुछ बताए जो आपके साथ इस बीच घटित हुआ है।

पार्टनर को बेहतर तरीके से समझना


जब कपल्स साथ रहते हैं तो वे एकदूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं। वहीं, जब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की बात हो तो यह भी एक बेहतरीन वक्त होता है अपने पार्टनर को समझने का। इस दौरान कपल्स को मैसेज, वीडियो कॉल या फोन कॉल के जरिए अपने साथी को जानना और समझना होता है। ऐसे में वो बातों के जरिए अपने पार्टनर को समझने लगते हैं।

जानते हैं सच्चे प्यार की परिभाषा


अक्सर आप सोचते हैं कि दूर रहकर प्यार नहीं जताया जा सकता। जबकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर आपको सच्चे प्यार का मतलब समझ में आता है। दूर रहने से आपके बीच का प्यार बढ़ना चाहिए। इस तरह आपका रिश्ता मजबूत बनता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर आप खुद की परीक्षा ले सकते हैं। आप अपने या अपने पार्टनर के बारे में यह पता लगा सकते हैं कि आप दोंनों एक-दूसरे के प्रति कितने ईमानदार हैं।

long distance relationship,benefits of long distance relationship

सहनशीलता बढती हैं

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का सबसे बड़ा फायदा है कि यह व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ा सकता है। दरअसल, दूर के रिश्ते में कपल्स को एक-दूसरे से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस तरह की आदत से उनमें दूरी को बर्दाश्त करने की क्षमता आ जाती है। ऐसे में धीरे-धीरे उनमें अपने रिश्ते के प्रति धैर्य बढ़ता जाता है। पास रहने पर अक्सर लोग अपने पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नोटिस कर लड़ने लगते हैं। वहीं दूर रहने पर आपके रिश्ते में साकारात्मकता बढ़ती है और आप पार्टनर की अच्छाइयों पर फोकस करना शुरू कर देते हैं।

रिश्ते में बढ़ेगी रिस्पेक्ट


जहां साथ रहकर रोज-रोज की नोंक-झोंक में दो लोग एक-दूसरे को पूरा सम्मान नहीं दे पाते हैं। वहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने से आपके दिल में अपने पार्टनर के लिए सम्मान बढ़ने लगता है। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता है।

समय की कीमत आती हैं समझ

लंबी दूरी के रिश्तों में रह रहे कपल्स का दैनिक जीवन एक-दूसरे से काफी अलग हो सकता है। दोनों साथी एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पलों में मैसेज या कॉल के जरिए कब बात करें, यह तभी संभव होता है जब दोनों एक ही समय में फ्री रहें। ऐसे में कपल्स साथी के साथ अपने व अन्य लोगों के लिए भी समय की अहमियत को समझना शुरू कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत