न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर पर किया गया गुस्सा बिगाड़ सकता हैं रिश्ता, इन तरीकों से करें खुद को कंट्रोल

रिलेशनशिप में मामूली नोंकझोंक होना आम बात हैं। लेकिन इस नोकझोंक के समय आपका व्यवहार कैसे रहता है इस पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। अक्सर देखा गया हैं कि कुछ लोग मामूली नोंकझोंक के दौरान भी इतने गुस्से में आ जाते हैं कि दोनों पार्टनर के बीच लड़ाई होने में ज्यादा देर नहीं लगती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 1:16:24

पार्टनर पर किया गया गुस्सा बिगाड़ सकता हैं रिश्ता, इन तरीकों से करें खुद को कंट्रोल

रिलेशनशिप में मामूली नोंकझोंक होना आम बात हैं। लेकिन इस नोकझोंक के समय आपका व्यवहार कैसे रहता है इस पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। अक्सर देखा गया हैं कि कुछ लोग मामूली नोंकझोंक के दौरान भी इतने गुस्से में आ जाते हैं कि दोनों पार्टनर के बीच लड़ाई होने में ज्यादा देर नहीं लगती हैं। गुस्से के कारण न सिर्फ उनके बीच का रिश्ता खराब होने लगता है बल्कि उसकी मजबूती भी कमजोर पड़ने लगती है। यह बढ़ते-बढ़ते कभी न मिटने वाली खाई का रूप ले लेती है। बेशक गुस्सा हर किसी को आता है लेकिन अगर वक्त रहते इस पर कंट्रोल कर लिया जाए तो बात को बढ़ने से रोका जा सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने गुस्से को कंट्रोल में रखा जा सकता है और रिश्ते को बिगड़ने से बचाया जा सकता हैं।

relationship,relationship tips,partner,anger in relationship

मैडिटेशन करें

मैडिटेशन का अभ्यास करने से गुस्सा कम करने में मदद मिल सकती है । इस प्रकार के ध्यान में, मस्तिष्क मन को शांत करता है और इसे तीव्र आनंद की स्थिति में लाता है। इस तरह, गुस्से को कम करने के लिए ध्यान लगाकर, व्यक्ति क्रोध को नियंत्रित करना सीख सकता है।

खुद को ब्रेक दीजिए

कई बार लगातार व्यस्त रहने की वजह से हमारा मन थक जाता है। ऐसे समय में किसी की सामान्य बात भी हमें नागवार महसूस हो सकती है। घर के काम हो, ऑफिस का काम हो या फिर बच्चे की देखरेख से जुड़े दायित्व। अगर आप थकान या चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं, तो ब्रेक लीजिए और काम पर लौटने के पहले ये देख लीजिए की आप पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रहे हों, ऐसा करने से अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने की आशंका कम हो जाती है।

टहलें

थोड़ा बहुत टहल कर आप अपने अपने क्रोध पर अंकुश लगा सकते है। इसके लिए, चलते समय अपने कदमों पर ध्यान दें। मन को शांत करके क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्थान बदलने से स्थिति प्रभावित हो सकती है, जो क्रोध की तीव्रता को कम करने में मदद करती है। नतीजतन, जब भी किसी को गुस्सा आता है, तो बिना ज्यादा बात किये वहाँ से उठना और थोड़ा टहल लेना बेहतर विकल्प है।

relationship,relationship tips,partner,anger in relationship

अपना ध्यान दूसरी ओर लगाएं

जब हम किसी नाराजगी वाली चीज के बारे में सोचते हैं तो इससे हम और भी ज्यादा दुखी और तनाव में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए हमारे पास एक सही रास्ता ये होता है कि हम अपना ध्यान उस विषय से हटाकर किसी और चीज पर लगाएं। इससे आपका गुस्सा भी शांत होगा साथ ही आपकी नाराजगी भी कम होगी।

कुछ देर शांत होकर बैठें

किसी भी बात पर बहुत गुस्सा आए और सामने मौजूद शख्स पर चिल्लाने का मन करे, तो सबसे पहले अपने गुस्से की वजह ढूंढिए। कई बार हम कहीं का गुस्सा कहीं भी निकाल देते है। अगर आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ रहा है, तो उसकी वजह ढूंढिए और ये पता कीजिए क्या वो स्थिति सामने मौजूद शख्स की वजह से बनी है?

म्यूजिक सुनना दे सकता है राहत

किसी भी रिलेशनशिप में ज्यादा लड़ाई-झगड़ों का होना अच्छा नहीं माना जाता है। आए दिन बहसबाज़ी होने से कपल्स के बीच तनाव पैदा होना शुरू हो जाता है। जब वह एक दूसरे पर बुरी तरह से चीखते-चिल्लाते हैं, तो अपने बीच दूरियों को भी न्यौता देते हैं। ऐसे में प्यारभरे रिश्ते के बीच जब भी पार्टनर की किसी बात पर गुस्सा आए, तो अपने दिमाग को चिलआउट म्यूजिक से शांत करें। संगीत न सिर्फ आपका गुस्सा कम कर देता है बल्कि रोमांटिक गाने पार्टनर पर फिर से प्यार लुटाने के लिए मजबूर भी कर देते हैं।

रिश्ते के अच्छे पलों को याद कीजिए

कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाले की कोई गलती हमें गुस्से से भर देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो लड़ने-झगड़ने और रिश्ते को बर्बादी की ओर धकेलने की बजाय साथ गुज़रे अच्छे लम्हों को याद कीजिए। इससे आपका गुस्सा थोड़े ही समय में गायब हो जाएगा। कुछ लोग रिश्ते को बचाए रखने के लिए कुछ भी बोलने से बचते हैं और फिर एक वक्त ऐसा आता है, जब वे अपने भीतर जमी सारी कड़वाहट सामने वाले शख्स पर उड़ेल देते हैं। किसी भी रिश्ते को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी है उसमें बीते झगड़ों और मलाल को भूलते हुए आगे बढ़ना।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती