न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यंत्र इंडिया लिमिटेड : 3883 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए अगर अभी तक नहीं किया है आवेदन तो अब देर न करें

रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई और नॉन आईटीआई श्रेणी के 3883 अप्रेंटिसशिप पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 6:08:08

यंत्र इंडिया लिमिटेड : 3883 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए अगर अभी तक नहीं किया है आवेदन तो अब देर न करें

रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई और नॉन आईटीआई श्रेणी के 3883 अप्रेंटिसशिप पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। पहले आवेदन की लास्ट 21 नवंबर थी। हाल ही इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। इसका मतलब है कि जो भी उम्मीदवार अभी तक किसी भी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें एक और मौका मिल गया है। हालांकि ज्यादा दिन नहीं बचे। इसलिए अब कोताही नहीं बरतें और फटाफट आवेदन कर दें। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए यंत्र इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट yantra.india.co.in पर जाएं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास किया हुआ होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ होना भी आवश्यक है। नॉन आईटीआई पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को गणित और विज्ञान में से कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। 10वीं परीक्षा में भी कम से कम 50 फीसदी आवश्यक है। आवेदन तभी स्वीकार किए जाएंगे जब इस भर्ती में 14 से 18 साल की उम्र तक के युवा आवेदन करेंगे।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला दिव्यांग व ट्रांसजेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपए व जीएसटी शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

परीक्षा नहीं होगी। नॉन आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के मार्क्स के आधार पर होगा। वहीं आईटीआई पास कैटेगरी में चयन 10वीं व आईटीआई के औसत मार्क्स से होगा। नॉन आईटीआई के लिए चयन होने पर 6000 और आईटीआई पास के लिए चयन होने पर 7000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटyantra.india.co.inपर जाएं।
- होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर पंजीकरण कराएं।
- पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी लॉगइन टू एप्लाई लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को भरने के बाद सबमिट कर दें।
- फार्म का प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में किसी जरूरत पर उसे रेफरेंस के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?