न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC : होगी 2702 कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी आवेदन विंडो

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निर्धारित योग्यता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 6:30:41

UPSSSC : होगी 2702 कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी आवेदन विंडो

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 23 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 22 जनवरी है। फॉर्म में सुधार के लिए 29 जनवरी तक का समय मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

बता दें कि कुल 2702 कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 1099 पद जनरल कैटेगरी, 583 पद SC, 64 पद ST, 718 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 238 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए (EWS) के अभ्यर्थियों को आवंटित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है और हिंदी टाइपिंग में दक्षता होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इन भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए एक समान रखा गया है, जिसमें सामान्य, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 25 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जिसे ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

जूनियर सहायक के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को लेवल-3 ग्रेड पे के अनुसार हर महीने 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- शैक्षिक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन दबाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन