न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 583 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट निकलने से पहले कर दें एप्लाई

मौजूदा दौर में भले ही सरकारी नौकरियों में जबरदस्त कटौती कर दी गई हो, लेकिन युवाओं में आज भी इनका क्रेज है। अधिकांश युवा प्राईवेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 5:35:18

राजस्थान में 583 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट निकलने से पहले कर दें एप्लाई

मौजूदा दौर में भले ही सरकारी नौकरियों में जबरदस्त कटौती कर दी गई हो, लेकिन युवाओं में आज भी इनका क्रेज है। अधिकांश युवा प्राईवेट की जगह गवर्नमेंट जॉब को प्रेफरेंस देते हैं। वे लगातार कंपीटिशन एक्जाम की तैयारी करते रहते हैं। इन दिनों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की हुई है, जो युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इसके तहत कई पदों पर वेकेंसी निकली हैं।

दरअसल इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी निर्धारित योग्यता रखते हैं और आवेदन के इच्छुक हैं तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 12 जुलाई से शुरू हुआ था, जो 10 अगस्त तक चलेगा यानी यह आवेदन की लास्ट डेट है। उम्मीदवार राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं।

ये है आयु सीमा

बता दें कि राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 में कुल 583 पोस्ट पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी की है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 512 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 71 पद हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।

इस दिन होगी परीक्षा

RSMSSB के लिए चयन प्रक्रिया के तहत भर्ती के लिए 14 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के क्वालिफाइंग अंकों की बात करें तो उम्मीदवार को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.inखोलें।
- अब मेन पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 पर टैप करें।
- इसके बाद राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- फिर एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदित फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?