न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : इन 98 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राज्य में सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम के 98 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 6:16:35

RPSC : इन 98 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राज्य में सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम के 98 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी SI पदों पर आवेदन शुरू होते ही RPSC की ऑफिशियल वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inया SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 27 दिसंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने भारत में विधि द्वारा स्थापित संस्थान से फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ बीएससी उत्तीर्ण किया हो या टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई/बीटेक या इसके समकक्ष पात्रता पूरी की हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है। जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए, ओबीसी, एससी, एसटी एवं बीसी वर्ग के लिए 400 रुपए तय किया गया है। आवेदन पत्र में करेक्शन करने पर उम्मीदवारों को 500 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रतियोगी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। परीक्षा में जनरल हिंदी, जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस विषयों से 200-200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित होने के लिए अलग विषयों में न्यूनतम 36 फीसदी एवं कुल 40 फीसदी एग्रीगेट अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एससी/ एसटी वर्ग को ऊपरी अंकों में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा से भर्ती के सापेक्ष 20 गुणा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण, ईमेल आईडी भरें।
- सबमिट करने के बाद सिस्टम-जनरेटेड रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड नोट कर लें।
- अब पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता आदि जैसी जानकारी भरें।
- हस्ताक्षर और पासपोर्ट आकार की फोटो स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का एक प्रिंट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता